छत्तीसगढ़: विधवा पेंशन
छत्तीसगढ़ में विधवा पेंशन प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन
पेंशन आईडी, खाता संख्या या आधार संख्या के आधार पर पेंशनभोगी और भुगतान विवरण ट्रैक करें।
यह सेवा पेंशनभोगी और वित्तीय वर्ष के लिए किसी व्यक्ति को किए गए भुगतान का विवरण उपलब्ध कराती है। विवरण देखने के लिए, व्यक्ति को पेंशन आईडी या खाता संख्या या आधार संख्या दर्ज करना होता है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, हरियाणा की सार्वजनिक वेबसाइट पर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल में अपनी शिकायत दर्ज कराएँ
आप भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपने शिकायत का विवरण, बैंक का नाम जिसके खिलाफ आप शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, फ़ोन नंबर, बैंक खाता इत्यादि का विवरण देना होगा।
महाराष्ट्र में विवाह का पंजीकरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्रपत्र
महाराष्ट्र में विवाह राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज द्वारा प्रदान की पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। आवश्यक दस्तावेजों और दिशा निर्देशों के फार्म भरने के लिए के बारे में जानकारी दी गई है।
बिहार में भूमि पंजीकरण के दस्तावेजों को ई-फाईल करने की प्रक्रिया
उपयोगकर्ता बिहार में भूमि पंजीकरण के दस्तावेजों को ई-फाईल करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की निर्देशिका से गैर सरकारी संगठनों का विवरण खोजें
योजना आयोग के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की ऑनलाइन निर्देशिका में गैर सरकारी संगठनों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप अशासकीय संगठन की जानकारी नाम, प्रदेश और जिले, जहां यह काम कर रहा है, या फिर क्षेत्र या मुख्य मुद्दे, जिन पर वह काम कर रहा है, के आधार पर ले सकते हैं।
कर्नाटक में प्रशिक्षु वाहन चालन अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन करें
कर्नाटक के परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षु वाहन चालन अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन दें। इस आवेदन को ऑनलाइन जमा करने के लिए आपको क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कार्यालय का ब्योरा, परीक्षण की तारीख, वाहन का वर्ग, व्यक्तिगत जानकारियां और चिकित्सा प्रमाणपत्र की तिथियाँ आदि उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवाएं या अपने सुझाव भेजें
आप रेल मंत्रालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको शिकायत संबंधी विवरण, घटना की तिथि, कर्मचारी का नाम, घटनास्थल इत्यादि की जानकारी देनी होगी। प्रपत्र में व्यक्तिगत विवरण, जैसे - नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता इत्यादि की जानकारी देनी आवश्यक है। आप इसमें अपनी शिकायत विस्तृत रूप में लिख सकते हैं। इसके साथ आपको आवश्यक प्रलेख भी देने होंगें।
आधार कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाने संबंधी जानकारी प्राप्त करें
आप आधार कार्ड के लिए अपना पंजीकरण करवाने संबंधी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जा रही है। आप आधार कार्ड पंजीकरण की प्रक्रिया, इससे संबंधित आवश्यक प्रलेखों एवं आधार पंजीकरण केंद्रों की सूची इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। पहचान-पत्र एवं आवासीय पते के प्रमाण के लिए मान्य प्रलेखों की सूची यहाँ दी गई है।
दिल्ली रोजगार केन्द्र में ऑनलाइन पंजीकरण कराएँ
दिल्ली रोजगार कार्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग आदि यहाँ प्रदान करनी होगी। उम्मीदवार को शारीरिक योग्यता से सम्बन्धित विवरण उपलब्ध कराने आवश्यक हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फोन नंबर के साथ वर्तमान और स्थायी पता प्रद्दन करना अनिवार्य हैं।