खोज परिणाम

7730 सेवाएं

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर बेंच में चल रहे मामले, वादी-प्रतिवादी की सूची सहित

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ में वादी, प्रतिवादी के आधार पर मामलों की जानकारी लें। आपको यथोचित जानकारी लेने के लिए वादी या फिर प्रतिवादी का नाम डालने की आवश्यकता होगी।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच के मामलों की स्थिति केस नंबर सहित

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर खंडपीठ में वादों की स्थिति सूचना प्रणाली के माध्यम से प्राप्त करें। मामला क्रमांक के आधार पर लंबित और निबटाए गए मामलों की जानकारी ली जा सकती है। वाद क्रमांक और वाद प्रकार के आधार पर भी यह जानकारी उपलब्ध है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए गए दि ग्रांड हेरिटेज होटलों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित विभिन्न राज्यों में मौजूद ग्रांड हेरिटेज होटलों की जानकारी हासिल करें| आप राज्य का चयन करके ग्रांड हेरिटेज होटल के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं| आपको होटल का नाम, पता, ईमेल, वेब पता, फोन, कुल कमरा संख्या आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है|

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामले, वादी-प्रतिवादी की सूची सहित

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वादी या प्रतिवादी के आधार पर चल रहे वादों की जानकारी लें। आप याचिकाकर्ता या प्रतिवादी के नाम और वर्ष का चयन करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों की आद्यतन जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित और निबटाए गए मामलों की जानकारी लें। यह जानकारी वाद क्रमांक, पार्टी का नाम या फिर अधिवक्ता के नाम से हासिल की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों की जानकारी, वकीलों के नाम के साथ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वकील के नाम के अनुसार मामलों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। आप वकील का नाम, विवरण कि वह प्रतिवादी या याचिकाकर्ता, जिसके लिए भी हाजिर हो रहा हो और साल के आधार पर यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। अदालत में चल रहे मामलों की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

गुजरात हाईकोर्ट में चल रहे मामलों की आद्यतन जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा निबटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी लें। आप यहां पर दीवानी, आपराधिक और मूल पक्षों की जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी वाद क्रमांक, पार्टी और वकील का चयन करके प्राप्त हो सकती है।

गुवहाटी उच्च न्यायालय के मामलों की आद्यतन जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा निपटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी ऑनलाइन लें। आप मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी वाद क्रमांक, मामले और संबंधित वादी, प्रतिवादी के नाम के आधार पर भी ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के मुकदमों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारत के सुप्रीम कोर्ट के लंबित और निपटाए गए मुकदमो की स्थिति के बारे मंे जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता मुकदमा संख्या, शीर्षक, अधिवक्ता का नाम, डायरी संख्या, उच्च न्यायालय संख्या और मुक़दमा दाखिल करते हुए हुई गलती आदि जानकारी प्रदान कर मुक़दमे की स्थिति से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रश्नों की पाठ वार जानकारी भी उपलब्ध है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मामलों की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा निपटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी ऑनलाइन लें। आप मामलों की वर्तमान स्थिति का पता, वाद क्रमांक, पार्टी का नाम, अधिवक्ता का नाम, जिला, तारीख , एफआईआर/ एलएसी/ एलसी/ आईओ का मिलान कर सकते हैं। आप तिथि के आधार पर भी मामलों की जांच कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक