मध्य प्रदेश में जिलावार बच्चों की जानकारी, जो कभी स्कूल के लिए नामांकित नहीं हुए
मध्य प्रदेश के ऐसे बच्चों की जानकारी लें, जिन्होंने कभी भी किसी जिला विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र-वार की जानकारी, बच्चों के विभिन्न आयु समूह के अंतर्गत दी गई है। आपको यहां पर जिले, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र और आयु समूह का चयन करना होगा।
मध्य प्रदेश के उन स्कूलों की सूची, जहां कोई शिक्षक नहीं है
मध्य प्रदेश में ऐसे स्कूलों की जानकारी उपलब्ध है, जहां पर कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको जिला, ब्लॉक का चयन करना होगा, जिसके बाद आपको स्कूल और शिक्षकों का विवरण मिल जाएगा।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में छात्रवृत्ति वितरण की जिलावार जानकारी
मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में जिला के आधार पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को दी गई शिक्षावृत्ति का विवरण देखें। आप जिला के आधार पात्र छात्र, छात्राओं की संख्या पीडीएफ या स्प्रेडशीट फार्मेट में देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पंजीकरण जिलावार जानकारी
मध्य प्रदेश में विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों का जिलावार विवरण देखें। यह विवरण देखने के लिए आपको सत्र, माह और जिले के नाम का चयन करना होगा। यह सूची पीडीएफ या फैली हुई (स्प्रेडशीट) में भी देखी जा सकती है।
मध्य प्रदेश के मुफ्त साइकल वितरण योजना के लाभार्थियों की जानकारी
मध्य प्रदेश में नि: शुल्क साइकिल वितरण योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों की सूची की जानकारी लें। इन विद्यार्थियों की जानकारी के लिए आपको साल, जिले का नाम, स्कूल या संस्था का नाम, वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी देनी होगी। पूरी रिपोर्ट फैली हुई (स्परेड) शीट पर हासिल की जा सकती है।
भारत की जिला अदालतों में चल रहे प्रकरणों की जानकारी
भारत की सभी जिला अदालतों में चल रहे वादों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। आप प्रदेश, जिला के नाम से, वाद के प्रकार, वाद क्रमांक, प्रथम दृष्टया प्रतिवेदन (एफआईआऱ), पार्टी के नाम, अधिवक्ता का नाम , वर्ष और अदालत की जानकारी देकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
ई-कोर्ट की सेवाएं ऑनलाइन लें
ई - न्यायालय परियोजना नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु की गई। यह न्यायिक प्रक्रिया और उत्पादकता को दोनों - गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से बढ़ाने, और न्याय प्रणाली को सस्ती , सुलभ, किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद करता है। आप भारत के विभिन्न जिला न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। सभी प्रदेशों के लिए वाद- प्रतिवाद की जानकारी भी कई विकल्पों - जैसे कि प्रथम दृष्टया विवरण (एफआईआर), पार्टी का नाम, वकील का नाम आदि - के आधार पर उपलब्ध है। भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध हैं।
आधार कार्ड के विवरण ऑनलाइन देखें
अपने आधार कार्ड के विवरण की जांच ऑनलाइन करें। साथ ही आप कागज पर एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। आप कुछ विवरण जैसे कि नामांकन संख्या, दिनांक, समय, निवासी नाम और पिन कोड की जानकारी देकर ऑनलाइन कार्ड हासिल कर सकते हैं।
दिल्ली सरकार में ऑनलाइन वाणिज्यिक कर भरें
पंजीकृत डीलर और व्यापारी दिल्ली सरकार के व्यापार और कर विभाग को ऑनलाइन वाणिज्यिक कर का भुगतान कर सकते हैं। आपको यूजर आईडी की मदद से लॉगइन करना होगा, जिसके बाद आप कर का भुगतान कर सकते हैं।
आंध्रप्रदेश में पेंशन आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी
आंध्र प्रदेश में पेंशन संबंधी आवेदनों की वर्तमान स्थिति का पता लगाएं। जानकारी पाने के लिए आपको जिला, सेवानिवृत्ति का वर्ष का चयन करना होगा। आप दस्तावेज क्रमांक, नाम और जन्म तिथि के आधार पर भी पेंशन संबंधी आवेदन की जानकारी ले सकते हैं।