पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी प्राप्त करें
आप पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप विभिन्न राज्यों एवं जिलों के ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा। ट्रेवल एजेंटों के नाम, उनका पता, ई-मेल, वेब पता एवं उनके फ़ोन नंबर की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
अपनी पर्यटन इकाई पंजीकृत करें
आप पर्यटन मंत्रालय में होटल परियोजनाओं के अनुमोदन, वर्गीकरण एवं इससे संबंधित अन्य सेवाओं के लिए किये गए अपने आवेदन की स्थिति यहाँ ऑनलाइन देख सकते हैं। होटल के मालिक एवं संस्थापक अपना आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन संख्या एवं पासवर्ड की जानकारी देनी होगी।
विदेश मंत्रालय की मासिक या वार्षिक प्रेस विज्ञप्ति देखें
आप विदेश मंत्रालय की मासिक या वार्षिक प्रेस विज्ञप्ति देख सकते हैं। आप इसके नवीनतम प्रेस विज्ञप्तियों की सूची भी यहाँ देख सकते हैं। आप महीने या वर्ष के आधार पर प्रेस विज्ञप्ति की खोज कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय इन प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से मीडिया को सभी उपयुक्त जानकारियाँ प्रदान करता है।
रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी प्राप्त करें
आप देश के विभिन्न रेलवे स्टेशन कोड की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी रेल मंत्रालय के द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। स्टेशन कोड की जानकारी के लिए आपको उस स्टेशन का पूरा नाम या शुरूआती कुछ अक्षरों की जानकारी देनी होगी।
ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको उत्पाद एवं इसके श्रेणी का चयन कर उसकी जानकारी देनी होगी। आप रोजगार की संख्या, जिले के नाम, संयंत्र एवं मशीनरी में निवेश, महिला उद्यमियों, यूनिट के प्रकार, संगठन के प्रकार एवं ऊर्जा के मुख्य स्रोत इत्यादि का विवरण देकर भी ओडिशा राज्य के अंतर्गत पंजीकृत लघु उद्योगों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आयकर, निगम टैक्स, टीडीएस एवं टीसीएस का ऑनलाइन भुगतान करें
आप आयकर विभाग के ई-कर भुगतान प्रणाली की मदद से अपने प्रत्यक्ष कर का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके पास देश के किसी भी अधिकृत बैंक की नेट-बैंकिंग सुविधा का होना अनिवार्य है। आप कर के ऑनलाइन भुगतान, अधिकृत बैंक एवं उनकी संपर्क संख्या, एवं कर भुगतान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप उपयुक्त चालान का चयन कर अपने कर का भुगतान कर सकते हैं। आप टीडीएस, टीसीएस, सुरक्षा लेन-देन कर, होटल परिग्रह कर, संपदा शुल्क, ब्याज कर, संपत्ति कर, व्यय कर, उपहार कर एवं अन्य प्रत्यक्ष करों का भुगतान यहाँ से कर सकते हैं।
वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक देखें
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक सलाहकार के कार्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप विभिन्न वर्षों एवं समूहों की वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। थोक मूल्य सूची के साप्ताहिक मूल्य विवरण ऑनलाइन जमा करवाने के लिए लिंक दिए गए हैं। अवधारणा पत्रों, शोध अध्ययन, कार्य और चर्चा पत्रों, छह इंफ्रा इंडस्ट्रीज, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है। रेलवे और बैंकिंग सेवा मूल्य से संबंधित प्रायोगिक सूचकांक की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है।
भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री के अंतर्गत अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा पेटेंट डिजाइन एवं व्यापार चिह्नों के महानियंत्रक द्वारा प्रदान की जा रही है। अपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको अपनी आवेदन संख्या बतानी होगी। आप भौगोलिक उपदर्शन सूची के विभिन्न विकल्पों जैसे – पंजीकृत आवेदन/लंबित आवेदन/सभी प्रकार के आवेदन इत्यादि में से भी अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
ओडिशा के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
आप ओडिशा के विभिन्न जिलों के भू-अभिलेखों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको जिले का नाम, अनुमंडल, तहसील एवं गाँव के नाम का चयन करना होगा। इसके साथ-साथ खतियान संख्या या भूखंड संख्या या जमीन जोतने वाले का नाम देना भी अनिवार्य है। इससे संबंधित विभिन्न प्रपत्र एवं नक़्शे भी यहाँ उपलब्ध हैं।
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न जिलों के मौसम संबंधी सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करें
आप पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, जैसे - जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड इत्यादि राज्यों के विभिन्न जिलों के मौसम संबंधी सूचनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा प्रदान की जाती है। आप इन राज्यों की मौसम संबंधी सूचनाओं, जैसे – बर्फ़बारी, वर्षा एवं बादलों की स्थिति इत्यादि का विवरण यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।