खोज परिणाम

7730 सेवाएं

राष्ट्रपति सचिवालय में अपनी अपील दर्ज करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप राष्ट्रपति सचिवालय में अपनी अपील ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। राष्ट्रपति के समक्ष अपनी शिकायत या अनुरोध दर्ज करवाने के लिए आपको राष्ट्रपति सचिवालय के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत या अनुरोध की स्थिति की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन देखने के लिए अपना ऑनलाइन आरक्षण करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अगर आप राष्ट्रपति भवन का संग्रहालय एवं बगीचा देखने जाना चाहते हैं तो आप अपना ऑनलाइन आरक्षण करवा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन देखने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक दोनों स्तरों पर आरक्षण करवाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। आप यहाँ अपने आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या इसे रद्द भी करवा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन देखने संबंधी दिशा-निर्देशों, दर्शनीय स्थानों एवं इसके मार्ग का नक्शा इत्यादि की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। ऑनलाइन आरक्षण की पुष्टि राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा की जाती है।

उड़ान भरने से पहले विमान के सुरक्षा मानकों की जांच करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा विमान सुरक्षा मानकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता को पंजीकरण संख्या, श्रेणी, विमान वर्गीकरण, विमान प्रकार, अपेक्षित सीटों की संख्या, विमान प्रचालक इत्यादि का विवरण प्रदान करना होगा। उपयोगकर्ता खोज करने के पश्चात दिए गये विवरण के आधार पर रिकॉर्ड देख सकते हैं।

विमानचालक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पायलट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंप्यूटर नंबर हेतु आवेदन करने के लिए प्रपत्र ऑनलाइन प्राप्त किये जा सकते हैं। कंप्यूटर नंबर हेतु आवेदनों की स्थिति की जाँच यहाँ की जा सकती है। कंप्यूटर नंबर से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए प्रपत्र उपलब्ध कराए गये हैं। पुराने पायलटों के लिए पंजीकरण प्रपत्र दिए गये हैं। पंजीकृत डीजीसीए अधिकारियों, कर्मचारियों और उम्मीदवारों लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत दर्ज करवाएँ एवं शिकायत के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपनी कर्मचारी भविष्य निधि खाता संख्या एवं अपना व्यक्तिगत विवरण देना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत के लिए स्मरणपत्र भी भेज सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि खाते की राशि एवं किये गए दावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न लिंक यहाँ उपलब्ध हैं।

वाहनों के लिए राष्ट्रीय परमिट ऑनलाइन प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदान की जा रही वाहनों के लिए राष्ट्रीय परमिट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उपयोगकर्ता वाहन पंजीकरण नंबर और चेसिस नंबर प्रदान कर देश भर में आवागमन के लिए राष्ट्रीय परमिट समग्र शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। असफल भुगतानों का विवरण भी यहाँ प्राप्त किया जा सकता है। भुगतान/वाहन का नंबर/बैंक संदर्भ संख्यांक आदि की स्थिति के बारे में यहाँ जानकारी दी गई है।

ओडिशा राज्य सरकार के कर्मचारी अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) का विवरण ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ओडिशा राज्य सरकार के कर्मचारी अपने सामान्य भविष्य निधि का विवरण ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण करवाने के लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपनी सामान्य भविष्य निधि खाता संख्या, अपनी जन्म-तिथि, अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल एवं अपने पैन कार्ड इत्यादि की जानकारी देनी होगी।

विकलांग छात्र विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

विकलांग छात्र विभिन्न छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास संघ के द्वारा प्रदान की जा रही है। विकलांग छात्र न्यास निधि एवं राष्ट्रीय निधि से संबंधित विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में एवं इसके आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भी यहाँ उपलब्ध हैं।

सरकारी आवास की उपलब्धता की जांच करें एवं इसके लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत संपदा निदेशालय के बारे में जानकारी प्राप्त करें। केंद्र सरकार के कर्मचारी सरकारी आवास की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, शिमला, चंडीगढ़, गाजियाबाद और फ़रीदाबाद में सरकारी आवास का विवरण उपलब्ध है।