- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- न्याय, कानून और शिकायत
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से चोरी गए वाहनों की जानकारी लें
आठ उत्तर भारतीय राज्यों में चोरी के वाहनों की स्थिति की जानकारी हासिल करें। यह ऑनलाइन सेवा जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। आप दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से चोरी हुए वाहनों की जानकारी ले सकते हैं। आप चोरी हुए वाहन की जानकारी प्रथम सूचना आवेदन/डीआरसी तिथि और राज्य का चयन कर यह जानकारी ले सकते हैं। आप वाहन का प्रकार, पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। चोरी के वाहनों की पूरी सूची भी उपलब्ध है।
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराएं
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी तकनीकी विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। आप यहां पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको रोल नंबर, छात्र का नाम, ई-मेल पता, विषय और शिकायत का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करना होगा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग को यातायात चालान ऑनलाइन भुगतान करें
याताय़ात चालान का भुगतान क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट की बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से करें। संबंधित दफ्तर और बैंक में चालान जमा कराने संबंधी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। गोपनीयता नीति, धन वापसी नीति और चालान की निरस्तीकरण नीति की जानकारी भी दी गई है। चालान की जानकारी क्रमांक के आधार पर खोजी जा सकती हैं।
कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय देखें
आप कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप विषयानुसार निर्णयों को खोज सकते हैं। आप मुकदमा संख्या, प्रकार, न्यायाधीश का नाम, निर्णय की तिथि, विषय, याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम, स्थान इत्यादि जानकारी प्रदान कर निर्णय से संबंधित विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
गुवाहाटी उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई की वाद सूची देखें
गुवाहाटी उच्च न्यायालय की वाद सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। आप वाद सूची की जानकारी अदालत के विवरण, न्यायाधीश, अधिवक्ता के नाम की जानकारी या फिर वाद क्रमांक के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पूरी वाद सूची भी देखी जा सकती है।
पटना उच्च न्यायालय में चल रहे दीवानी और फौजदारी मामलों की जानकारी लें
बिहार हाई कोर्ट की पटना बेंच में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लें। दीवानी और आपराधिक मामलों की जानकारी अलग अलग उपलब्ध है। आपको प्रकरण की श्रेणी, प्रकरण क्रमांक और साल का चयन करना होगा, जिसके बाद आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्नत खोज का विकल्प भी उपलब्ध है।
पटना उच्च न्यायालय के ऑनलाइन वाद सूचियां
दैनिक वाद सूचियों और अनुपूरक सूचियों के बारे में सूचना दिनांक का चयन करके पहुँचा जा सकता है। वाद सूचियों का विवरण अदालत वार, न्यायाधीश वार, वकील वार, मामले क्रमवार, याचिकाकर्ता वार, प्रतिवादी वार या संपूर्ण वाद सूची जानकारी का चयन करके प्राप्त किया जा सकता है। पटना उच्च न्यायालय के नोटिस लिंक भी प्रदान की गई है।
विजयवाड़ा नगर निगम में शिकायतों की स्थिति देखें
विजयवाड़ा नगर निगम (वीएमसी) में दर्ज शिकायतों के शिकायत की स्थिति और इतिहास पर ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करें। प्रयोक्ता निगम की पिछली शिकायत के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से पुलिस को मिले अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी लें
जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क ( जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों की पुलिस द्वारा पाए गए अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। मिलने की तिथि, आयु सीमा, ऊंचाई, पहने हुए कपड़े, रंग, भौतिक बनावट, लिंग, प्रदेश आदि के आधार पर खोज कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली पुलिस , गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मासिक वाद सूची देखें
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की शिमला खंडपीठ की मासिक वाद सूची ऑनलाइन देखें। वाद क्रमांक, अदालत, वकील का नाम, याचिकाकर्ता, प्रतिवादी और न्यायाधीश आदि की जानकारी के आधार पर मासिक सूची उपलब्ध हो जाएगी।