बिजली, पानी और स्थानीय सेवाएं

2838 सेवाएं

आंध्र प्रदेश के केन्द्रीय विद्युत वितरण कम्पनी के माध्यम से अपने बिजली की खपत की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता अपनी बिजली की औसत खपत और बिल राशि की गणना कर सकते हैं। यह सुविधा आंध्र प्रदेश की सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों के लिए प्रदान की जाती है।

भारत पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोलियम उद्योग पर दैनिक समाचार

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

भारत पेट्रोलियम का पेट्रो डेली ग्राहकों को वैश्विक और भारतीय पेट्रोलियम उद्योग के बारे में अपडेट रखता है। यह महत्वपूर्ण घटनाओं, नीति परिवर्तनों और उद्योग आंदोलनों पर समाचार प्रदान करता है, जिससे हितधारकों को तेल और गैस क्षेत्र में नवीनतम विकास के बारे में सूचित रहने में मदद मिलती है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराए गए प्रपत्र के प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में सुधार करने हेतु उपलब्ध कराए गए प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अक्षय ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, (टीएसआरडीओसीओ) - गैर-पारंपरिक / नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं - संवर्धन, तेलंगाना:

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

यह साइट टीएसआरडीसीओ से संबंधित सभी सूचनाएं प्रदान करती है जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र के अग्रणी संस्थान के तौर पर विशेषज्ञों और तकनीकविदोंसे युक्त अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों वाले गैर-पारंपरिक / नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देना है ताकिउपभोक्ता के लिए अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और कुशल उत्पाद तैयारकिया जा सके।

समाज कल्याण विभाग योजनाएं एवं कार्यक्रम, छत्तीसगढ़

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

समाज कल्याण विभाग दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, परित्यक्त महिलाओं, बौने व्यक्तियों तथा तृतीय लिंग व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास हेतु विभागीय अधिनियमों, नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उनके सशक्तिकरण को विकसित करने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

सिक्किम : नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नए बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है । नया कनेक्शन फ़ॉर्म डाउनलोड करें और कनेक्शन के लिए आवेदन करने हेतु निर्देश का पालन करें।

कार्यक्रम आयोजन अनुरोध, हरियाणा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

"आवेदक किसी भी सेवा के ऑनलाइन आवेदन के लिए एएसके / सीएससी पर जाता है। वीएलई उसकी / उसके आवेदन की प्रविष्टि करता है और आगे की कार्रवाई करने और उसे जारी करने हेतु फ़ाइल संबंधित विभाग को ऑनलाइन अग्रषित कर देता है।"

डीड राईटिंग टेम्पलेट, स्कैन की गई कॉपी / डीड की प्रति कॉपी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पावर ऑफ़ अटॉर्नी जैसे दस्तावेज हेतु डीड, अपनाने का अधिकार तैयार करने के लिए, संतान गोद लेने संबंधी दस्तावेज, तलाक संबंधी दस्तावेज, समझौतों आदि को तैयार करना । पंजीकृत डीड की स्कैन की गई कॉपी डाउनलोड करना ।

अपना आधार कार्ड प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक संस्करण डाउनलोड कर सकते हैं। ई-आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में मान्य है। ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना नामांकन आईडी प्रस्तुत करे। ई-आधार कार्ड अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड की स्थिति की भी जांच ऑनलाइन कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन देखने के लिए अपना ऑनलाइन आरक्षण करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अगर आप राष्ट्रपति भवन का संग्रहालय एवं बगीचा देखने जाना चाहते हैं तो आप अपना ऑनलाइन आरक्षण करवा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन देखने के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक दोनों स्तरों पर आरक्षण करवाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। आप यहाँ अपने आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या इसे रद्द भी करवा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन देखने संबंधी दिशा-निर्देशों, दर्शनीय स्थानों एवं इसके मार्ग का नक्शा इत्यादि की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। ऑनलाइन आरक्षण की पुष्टि राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा की जाती है।