बिजली, पानी और स्थानीय सेवाएं

2838 सेवाएं

छत्तीसगढ़ में मुफ्त पोस्ट संबंधी जानकारी हासिल करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ डाक मंडल द्वारा दी गई नि:शुल्क पोस्ट सेवा की जानकारी लें। नि:शुल्क पोस्ट सेवा भारतीय पोस्ट द्वारा शुरु की गई नवीन सेवा है, जिसके माध्यम से उन व्यक्तियों / संस्थाओं को विशिष्ट संख्या उपलब्ध कराई जाती है जो कि संभावित ग्राहकों से बिना वापसी जवाब का पत्रक, सूचक पत्र या फिर लिफाफा प्रदाय किए हुए जवाब / आदेश चाहते हैं। पंजीकरण, नवीनीकरण, मुफ्त पोस्ट के लिए सुरक्षा निधि आदि की जानकारी लें। मुफ्त पोस्ट के लिए आवेदन प्रपत्र को भी डाउनलोड किया जा सकता है।

आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवा भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आवेदक मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य और जिला का चयन और नामांकन केंद्र भरें। आप मुलाक़ात का समय और तारीख का भी चयन कर सकते है।

नवीन जल कनेक्शन के निरीक्षण के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह उपयोगकर्ताओं को नवीन जल कनेक्शन के निरीक्षण हेतु आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत इस सेवा का उपयोग एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ एमपीऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस सेवा का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकतम एमपीऑनलाइन कियोस्क अथवा एमपीऑनलाइन पोर्टल पर जायें। अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने हेतु कृपया https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। आप सेवा संबंधी किसी भी पूछताछ हेतु ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कॉल भी कर सकते हैं। ग्राहक सेवा विभाग से फोन नंबर 0755-4019400 पर प्रातः 08:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

नवीन जी 2 जी पानी कनेक्शन लेने हेतु आवेदन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नवीन G2G पानी कनेक्शन लेने हेतु आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत इस सेवा का उपयोग एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ एमपीऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस सेवा का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकतम एमपीऑनलाइन कियोस्क अथवा एमपीऑनलाइन पोर्टल पर जायें। अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने हेतु कृपया https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। आप सेवा संबंधी किसी भी पूछताछ हेतु ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कॉल भी कर सकते हैं। ग्राहक सेवा विभाग से फोन नंबर 0755-4019400 पर प्रातः 08:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय डाक सेवाओं के द्वारा भेजे गए डाकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय डाक द्वारा भेजे गए स्पीड पोस्ट, अंतर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस डाक सेवा(ईएमएस) ई-मनी आर्डर, पंजीकृत डाक, एक्सप्रेस पार्सल एवं इलेक्ट्रॉनिक मूल्य देय पार्सल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाक की प्रेषण संख्या भरने के बाद आप अपने डाक सामानों एवं पार्सलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल फोन एवं वेबसाइट पर डाक की स्थिति के बारे में जानने के लिए उपयुक्त अनुदेश भी यहाँ दिये गये हैं।

तेलंगाना: नगर विकास परियोजना (एमडीपी) - सूचना

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

यह साइट नगर विकास परियोजना (एमडीपी) के बारे में जानकारी प्रदान करेगी जो कि विश्व बैंक के सहयोग से तेलंगाना सरकार द्वारा लागू की गई एक परियोजना है। वित्तीय, तकनीकी और प्रबंधन में सुधार का और तकनीकी सहायता द्वारा तेलंगाना के सभी यूएलबी'ज़ की क्षमताओं को परियोजना सहारा देगी।

मुंबई, महाराष्ट्र में बिजली बिल का भुगतान करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता सरल और कुशल भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए, ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुंबई में अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

थाणे, महाराष्ट्र में बिजली बिल जमा करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ठाणे, महाराष्ट्र के निवासियों के पास महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की वेबसाइट के माध्यम से अपने बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प है, जिससे एक निर्बाध भुगतान अनुभव सुनिश्चित होता है।

नागपूर, महाराष्ट्र में बिजली बिल जमा करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नागपुर निवासी बिना किसी परेशानी के महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की वेबसाइट के माध्यम से अपने बिजली बिलों का ऑनलाइन भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

गुजरात - अक्षम छात्रों को छात्रवृत्ति (निदेशक, सामाजिक रक्षा)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों को अपनी शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने और उनके बीच शिक्षा को उकसाए रखने के लिए शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू है, जिससे कुछ हद तक शैक्षिक व्यय को कम किया जा रहा है।