जन्म, मृत्यु, विवाह और बाल देखरेख

1139 सेवाएं

चुनाव विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची देखें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची की जानकारी लें। आप मतदाता सूची का विवरण आवास क्रमांक, ईपीआईसी नंबर और मतदाता का नाम के आधार पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। यहां मतदाता का नाम, पिता का नाम, उम्र, जन्मतिथि, ईपीआईसी क्रमांक, मतदान केंद्र, आवास क्रमांक, पता आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

ई सेवाओं का ऑनलाइन पोर्टल, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी सेवाओं का प्रवेश द्वार है। विभिन्न सरकार से सरकारी विभाग (जी2जी ), सरकार से कर्मचारी ( जी2ई) सरकार से नागरिक ( जी2सी) और सरकार से व्यावसायिक संस्थाओं (जी2बी ) सेवाओं की जानकारी यहां उपलब्ध है। आप ई - सर्विस पोर्टल के जरिए विभिन्न सेवाओं जैसे की पासपोर्ट, पानी के जहाज के टिकट की उपलब्धता, द्वीप पहचान पत्र, वाहन चालन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निविदाएं, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी विभागों के नाम से ली जा सकती है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के चुनाव विभाग में ऑनलाइन मतदाता पंजीयन कराएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। अंडमान और निकोबार प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की है। आप नाम दर्ज कराने के अलावा किसी दर्ज नाम पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा दी गई जानकारियों में फेरबदल और विधानसभा के अंतर्गत स्थान परिवर्तन को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आपको नामांकन प्रपत्र 6, 7, 8 और 8 (ए) भरना होगा। इन नामांकन प्रपत्रों को भरने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराये गए प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उपयोगकर्ता मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में सुधार करवाने आदि के लिए विभिन्न प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

गोवा में मृत्यु के आंकड़ों की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप गोवा में जन्म एवं मृत्यु के आंकड़ों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा गोवा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। इन आंकड़ों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नाम, जन्म-तिथि, माता एवं पिता का नाम, लिंग इत्यादि की जानकारी देनी होगी।

गोवा सरकार द्वारा ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप इस प्रपत्र के माध्यम से गोवा सरकार में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको उस विभाग का चयन करना होगा जिसमें आप अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं एवं प्रपत्र में अपना नाम, पता, देश, फोन नंबर इत्यादि की जानकारी देनी होगी।

उत्तरी गोवा में आवास प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप उत्तरी गोवा में आवास प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। आपको इस प्रपत्र में अपना नाम, आवासीय पता, मोबाइल नंबर, अचल संपत्ति इत्यादि की जानकारी देनी होगी।

गोवा की मतदाता सूची में दर्ज ब्यौरे में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आवेदक गोवा की मतदाता सूची में दर्ज ब्यौरे में सुधार के लिए आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रपत्र गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया है। आवेदक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रपत्र भर सकते हैं।

गोवा की मतदाता सूची में नाम मिटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप गोवा की मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के विरोध या नाम हटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रपत्र गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया है। आवेदक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रपत्र भर सकते हैं।

चंडीगढ़ में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

चंडीगढ़ में निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। प्रयोक्ता आवश्यकतानुसार प्रपत्र डाउनलोड कर उसका प्रयोग कर सकते हैं। प्रपत्र भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं।