परिवार

59 सेवाएं

वृद्धावस्था, विधवा, परित्यक्त महिलाओं, अविवाहित महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए पेंशन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

वृद्धावस्था पेंशनरों / विधवा / परित्यक्त महिलाओं / अविवाहित महिला और ट्रांसजेंडर को मासिक वित्तीय सहायता के माध्यम से सहायता देना, ताकि वे दूसरों पर निर्भर किए बिना छोटे-मोटे व्यक्तिगत खर्चे उठा सकें। (i) विधवावों, परित्यक्त महिलाओं, अविवाहित महिलाओं, ट्रांसजेंडर और वृद्ध आयु वर्ग (55 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक) को 1,500 / -; (ii) वृद्ध आयु वर्ग (60 वर्ष से 79 वर्ष) को 2,000 / - और (iii) वृद्ध आयु वर्ग (80 वर्ष और उससे अधिक) को 3,000 / -

वृद्धावस्था पेंशनरों के लिए अंतिम संस्कार सहायता (नया), पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

वृद्ध,विधवा और निराश्रित पेंशनरों की मृत्यु पर सहायता प्रदान करने के लिए, अंतिम संस्कार के खर्च के लिए रू. 2,000/ - की राशि वित्तीय सहायता के रूप प्रदान करना।

राजीव गांधी सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गरीब परिवारों के लिए राजीव गांधी सामाजिक सुरक्षा स्कीम-2012 में पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र के 18-60 वर्ष के आयु वर्ग के सभी गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के सदस्यों को प्राकृतिक और अप्राकृतिक मृत्यु, दुर्घटनाओं के कारण आंशिक पूर्ण विकलांगता और स्थायी पूर्ण विकलांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति विभाग के प्रपत्र देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप पश्चिम बंगाल के खाद्य और आपूर्ति विभाग के प्रपत्र यहाँ देख सकते हैं। आप नए राशन कार्ड, राशन कार्ड में परिवर्तन हेतु, डीलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु विभिन्न प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

राशन कार्ड धारकों का विवरण खोजें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशालय में पंजीकृत राशन कार्ड धारकों की जानकारी लें। आप राशन कार्ड धारकों की जानकारी तहसील, राशन कार्ड क्रमांक, परिवार के मुखिया का नाम, उचित मूल्य की दुकान ( एफपीएस ) संख्या या सदस्य के नाम का चयन करके हासिल कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक, राशन कार्ड नंबर, पिता का नाम, पता , परिवार के सदस्यों और वर्ग से संबंधित विवरण भी हासिल किया जा सकता है।

तेलंगाना: राजस्व विभाग आपातबंधु योजना के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

यह सेवा आपातबंधु योजना हेतु आवेदन करने के लिए तेलंगाना के नागरिक द्वारा उपयोग की जा सकती है।(यह योजना गरीबी रेखा से नीचे के नागरिकों को आकस्मिक मृत्यु के मामले में बीमा कवरेज प्रदान करती है।)

तेलंगाना: राजस्व विभाग पारिवारिक लाभों का दावा करना - एनएफबीएस: आवेदन प्रपत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

यह आवेदन पत्र नागरिक द्वारा एनएफबीएस हेतु आवेदन करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐसी योजना है जो गरीबी रेखा के नीचे के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिनके प्रमुख आय अर्जक की मृत्यु हो गई है।

आंध्र प्रदेश, परिवार सदस्य प्रमाण पत्र

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यदि परिवार के सदस्य के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो इस सेवा का इस्तेमाल पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किया जाता है ।

आंध्र प्रदेश, सफेद राशन कार्ड का गुलाबी राशन कार्ड में रूपांतरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

"इस सेवा का इस्तेमाल राशन कार्ड को सफेद से गुलाबी में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। नागरिक निम्न कारणों से सफेद से गुलाबी कार्डधारक में परिवर्तित हो जाएंगे: 1. पारिवारिक आय बढ़ जाती है 2. परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी में भर्ती हो जाती है।"

गुजरात, जिलाधीश कार्यालय - जिला पंचमहाल: निजी इस्तेमाल के लिए गैर-कृषि कार्य हेतु अप्रयुक्त सरकारी भूमि की मांग (केवल सेवानिवृत्त या शहीद सैनिकों के लिए)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

जिलाधीशों , जन सेवा केंद्र से निजी इस्तेमाल के लिए गैर-कृषि कार्य हेतु अप्रयुक्त सरकारी भूमि की मांग की प्रक्रिया (केवल सेवानिवृत्त या शहीद सैनिकों के लिए), अपेक्षित दस्तावेज , शुल्क का पता करें और आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।