स्थानीय सेवाएँ

2317 सेवाएं

बिहार में आय, जाति या आवासीय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता बिहार में आय, जाति या आवासीय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

भारतीय निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का लाभ उठाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप आयोग द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं, जैसे – मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, मतदाता सूची में अप्रवासी भारतीय के रूप में नाम दर्ज करवाने, मतदाता सूची में सुधार करवाने एवं मतदाता सूची में प्रविष्टि को बदलने इत्यादि के लिए यहाँ आवेदन कर सकते हैं। अगर आप यहाँ अपना पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल नंबर एवं ई-मेल की जानकारी देनी होगी। पंजीकृत व्यक्ति यहाँ लॉग इन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आयोग के अधिकारियों की संपर्क विवरणी भी यहाँ उपलब्ध है।

आधार कार्ड के विवरण ऑनलाइन देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अपने आधार कार्ड के विवरण की जांच ऑनलाइन करें। साथ ही आप कागज पर एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। आप कुछ विवरण जैसे कि नामांकन संख्या, दिनांक, समय, निवासी नाम और पिन कोड की जानकारी देकर ऑनलाइन कार्ड हासिल कर सकते हैं।

मतदाता सूचना एवं सेवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से अपने राज्य की मतदाता सूची में अपना नाम खोजें। अपने राज्य का चयन करें और पहला नाम, अंतिम नाम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम और लिंग जैसे विवरण प्रदान करें। आपकी मतदाता पंजीकरण जानकारी का पता लगाने की सुविधा के लिए जिले-वार खोज विकल्प भी उपलब्ध हैं।

अपने आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई ) द्वारा उपलब्ध कराई गई अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करें| इस ऑनलाइन फार्म भरने के माध्यम से आप नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर के रूप में जानकारी अपडेट कर सकते हैं| अनुरोध डाक से भी भेजा जा सकता है| अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) भी उपलब्ध हैं|

आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप आधार कार्ड नामांकन के लिए मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवा भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई है। आवेदक मुलाक़ात का समय ऑनलाइन निर्धारित करने के लिए अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य और जिला का चयन और नामांकन केंद्र भरें। आप मुलाक़ात का समय और तारीख का भी चयन कर सकते है।

ऑनलाइन आधार कार्ड नामांतरण केंद्रों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आधार कार्ड नामांकन केंद्र की जानकारी लें। किसी एक राज्य, जिला और स्थान का चयन करें, जिसके आधार पर आपको नजदीक के यूआईडीएआई केंद्र की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। केंद्र का पता, संपर्क सूत्र, नामांकन की शुरुआत और अंतिम दिनांक आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन आधार कार्ड की स्थिति की जाँच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा ऑनलाइन अपने आधार कार्ड की स्थिति की जाँच करें। प्रयोक्ताा पावती पर्ची पर दिए गए नामांकन संख्या, दिनांक और समय दर्ज करके उनकी आधार कार्ड की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

वर्तमान राशन कार्ड में नाम का जोड़ - फॉर्म नंबर 3

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

लाभार्थी इस फॉर्म को भरकर मौजूदा राशन कार्ड में नया नाम जोड़ सकता है। लाभार्थी ऑनलाइन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं और ज़ोनल / मामलादर कार्यालय के पास आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।

आपदा सम्पूर्ति पोर्टल ( बिहार प्रवासी मजदूर निष्क्रमण सहायता )

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह योजना केवल उन्हीं प्रवासी मजदूर के लिए है जो बिहार राज्य के निवासी है एवं बिहार के बाहर से रेलवे, बस या अन्य साधनों के द्वारा आये है तथा बिहार में अवस्थित विभिन्न कोरंटीन केंद्रों पर या होम कोरंटीन पर रह रहे है |