जन्म, मृत्यु, विवाह और बाल देखरेख

1185 सेवाएं

आंध्रप्रदेश सूचना आयोग

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्र प्रदेश सूचना आयोग ( एपीआईसी) उन सभी व्यक्तियों की शिकायत प्राप्त करता हैं, जिन्हें सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत किसी सरकारी विभाग के अफसरों द्वारा कोई जानकारी देने से इंकार किया गया हो। यहां एपीआईसी के बारे में, और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई है। एपीआईसी तक पहुंचने, कार्य वितरण, जनसूचना अधिकारी, निर्णय और मामलों के निबटारे से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध हैं। आप यहां दर्ज कराई गई शिकायतों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ले सकते हैं। आयोग के अधिनियम भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। वाद सूची भी यहां उपलब्ध है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

ई सेवाओं का ऑनलाइन पोर्टल, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सरकारी सेवाओं का प्रवेश द्वार है। विभिन्न सरकार से सरकारी विभाग (जी2जी ), सरकार से कर्मचारी ( जी2ई) सरकार से नागरिक ( जी2सी) और सरकार से व्यावसायिक संस्थाओं (जी2बी ) सेवाओं की जानकारी यहां उपलब्ध है। आप ई - सर्विस पोर्टल के जरिए विभिन्न सेवाओं जैसे की पासपोर्ट, पानी के जहाज के टिकट की उपलब्धता, द्वीप पहचान पत्र, वाहन चालन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निविदाएं, जन्म प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी विभागों के नाम से ली जा सकती है।

भारत में बाल दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण एवं मार्गदर्शन प्रणाली

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

भारत में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संबद्ध केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा ) के अंतर्गत पंजीकृत विभिन्न राज्यों में गोद लेने वाली एजेंसियों की जानकारी लें। गोद लेने एजेंसियों के नाम, कोड , पता, संपर्क विवरण और बच्चों की उपलब्धता की जानकारी भी मौजूद है। इसके अलावा पात्रता के मानदंड, गोद लेने के लिए दिशा निर्देश, आवश्यक दस्तावेज, पंजीकरण के लिए निर्देश आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। माता- पिता के ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी भी यहां ली जा सकती है।

चंडीगढ़ में सरकारी आवास के आवंटन की सेवा का लाभ उठाएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चंडीगढ़ में राज्य आवास आवंटन समिति की मदद से सरकारी आवास आवंटन सुविधा का लाभ लें। यहां पर सरकारी आवास आवंटन, आवास आवंटन प्रक्रिया, आवंटन के नियम के संबंध में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई है। वरिष्ठता सूची, आवास आवंटन सूची और खाली आवासों की सूची भी उपलब्ध है। सरकारी आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा, पूर्ण प्रपत्र और आवंटन संबंधी आवेदन की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी दी गई है। सरकारी आवास के आवंटन के लिए प्रपत्र, जो कि डाउनलोड किया जा सकता है, भी उपलब्ध है।

हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग के आरटीआई अपील, शिकायतों पर निर्णय देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश की विभिन्न सरकारी संस्थाओं में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दर्ज की गई शिकायतों और अपीलों पर राज्य सूचना आयोग के निर्णय की जानकारी हासिल करें। कोई भी व्यक्ति प्रकरण, सूचना आयुक्त, संस्थान और दिनांक की जानकारी देकर आरटीआई अपील या फिर शिकायत की जानकारी ले सकता है।

हिमाचल प्रदेश के जनसंपर्क अफसरों के संपर्क विवरण देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश के सूचना अधिकारियों के संपर्क विवरण की जानकारी लें। सूचना अधिकारियों की जानकारी उनके संगठन, तारीख और वर्ष का चयन कर प्राप्त की जा सकती है। इन जानकारियों के लिए सत्यापन कोड की जानकारी देनी होगी।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों के सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारियों का विवरण लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दी गई जानकारियों का विवरण लें। यह जानकारी राज्य सूचना आयोग के माध्यम से दी गई है। आप संस्थान का नाम, विवरण और रिपोर्ट देने वाली तारीख की जानकारी देकर आरटीआई के जवाब की जानकारी ले सकते हैं। विवरण प्रस्तुत करने और जानकारी लेने के लिए सत्यापन कोड देना होगा। संक्षेप, सारांश और विस्तृत, तीनों प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध हैं।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन प्रबंधन उपकरण का उपयोग करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए मानव संसाधन प्रबंधन उपकरण है। कर्मचारी विभाग का चयन करके आईडी और पासवर्ड डालेंगे, तो उन्हें विभिन्न कर्मचारी सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी। कर्मचारी ई-मेल विवरणिका, ई-वेतन पर्ची, सिविल सूची की जानकारी भी ले सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत निगरानी प्रणाली का लिंक भी उपलब्ध है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विवरण भी उपलब्ध है। कर्मचारी उनके द्वारा जमा किया गया संपत्ति रिटर्न का विवरण भी देख सकते हैं। सरकारी विभागों के विभिन्न आदेश को दर्शाने के लिए सूचना पटल भी उपलब्ध है।

हिमाचल प्रदेश में ई-समाधान लोक शिकायत निगरानी प्रणाली की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ई-समाधान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गठित ऑनलाइन जन शिकायत निगरानी प्रणाली है। यहां पर आप अपनी शिकायत या मांग को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा पहले दर्ज की गई शिकायत या आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली जा सकती है। इसके लिए आपको आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा। आपको एसएमएस के माध्यम से भी आवेदन की स्थिति का पता चल सकता है। इसके अलावा दूसरी जानकारियां जैसे कि जन समस्या प्रकोष्ठ, समितियां आदि की जानकारी भी एसएमएस के जरिए ली जा सकती हैं।

सूरत नगर निगम की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप सूरत नगर निगम की ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संपत्ति कर, व्यवसायिक कर, पानी के मीटर प्रभार इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उसका भुगतान कर सकते हैं। आप जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, दुकानों के लाइसेंस इत्यादि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप सूचना के अधिकार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव भी भेज सकते हैं।