जन्म, मृत्यु, विवाह और बाल देखरेख

1185 सेवाएं

छत्तीसगढ़ में डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ में डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। आपको इसके लिए ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा, जिसमें निवेदिन श्रेणी, आवेदन की श्रेणी, प्रमाण पत्र की वैधता, नाम, पता और संस्थान का उल्लेख करना होगा।

छत्तीसगढ़ के जमीन रिकॉर्ड की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

परियोजना भूइन्या के तहत छत्तीसगढ़ के भूमि रिकॉर्ड के बारे में जानकारी लें। आपको भूमि रिकार्ड की जानकारी हासिल करने के लिए जिले के नाम का चयन करना होगा। छत्तीसगढ़ में तहसीलों के लिंक, प्रशासक, भूमि रिकार्ड आदि के लिंक भी दिए गए हैं।

दिल्ली में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने ऑनलाइन आवेदन

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

आप दिल्ली की मतदाता सूची के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। यह सुविधा दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) ने प्रदान की है। मतदाता बनते समय अक्सर कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं। मतदाता के रूप में पंजीयन के समय आप आप पूछे जाने वाले संभावित सवाल (एफएक्यू) और उनके जवाबों को जरूर देखें। आप नामांकन पत्र भरने से पहले मौजूदा मतदाता केवल लॉगइन करके ही मतदाता सूची की जानकारी ले सकते हैं। नए इस्तेमालकर्ताओं के लिए पंजीयन प्रपत्र भी उपलब्ध है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

सुगम सेवा एनआईसी उत्तराखंड के द्वारा किया जा रहा एक प्रयास है जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के आम नागरिकों को सुनियोजित एवं समयबद्ध तरीक़े से सेवाएँ उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित है। आप विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अपने बिल या कर का भुगतान कर सकते हैं, अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं एवं प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव, सरकारी कर्मचारियों, पर्यटन, परिवहन, शहरी विकास एवं मोबाइल अनुप्रयोग (एप्लीकेशन) से भी संबंधित जानकारी यहाँ दी गई है।

तमिलनाडु सरकार द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु राज्य में गैर स्नातकों के लिए प्रमाण पत्र, छोड़ी गई महिलाएं, समुदाय, स्थानीय निवासी आदि के प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। आप किसी एक दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का चयन कर पंजीकरण करवा सकते हैं। साथ ही आपको कुछ जानकारियां जैसे नाम, पिता का नाम, व्यवसाय, वर्तमान और स्थायी निवास का पता आदि देना हगा। आपके पास अंग्रेजी या फिर तमिल प्रपत्र का इस्तेमाल करने का विकल्प मौजूद है।

पश्चिम बंगाल में जाति प्रमाण पत्र की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले अनुसूचित जाति (एससी ), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रमाण पत्रों की जानकारी लें। ऑनलाइन प्रमाण पत्र देखने के लिए आपको नए या फिर पुराने प्रमाण पत्र का क्रमांक देना होगा। इसके अलावा प्रमाण पत्र जारी किए जाने का वर्ष और प्राधिकारी का विवरण भी देना होगा।

पश्चिम बंगाल में जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले अनुसूचित जाति (एससी ), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी ) के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। प्रमाण पत्र के लिए, या फिर पूर्व में जमा आवेदन की स्थिति जांचने के लिए ऑनलाइन प्रपत्र भरें। प्रमाण पत्र का विवरण देखने और आवेदन पत्र या फिर पावती पर्ची के पुनर्मुद्रण की सुविधा भी उपलब्ध है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के चुनाव विभाग में ऑनलाइन मतदाता पंजीयन कराएं

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। अंडमान और निकोबार प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की है। आप नाम दर्ज कराने के अलावा किसी दर्ज नाम पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा दी गई जानकारियों में फेरबदल और विधानसभा के अंतर्गत स्थान परिवर्तन को लेकर भी जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आपको नामांकन प्रपत्र 6, 7, 8 और 8 (ए) भरना होगा। इन नामांकन प्रपत्रों को भरने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनाव विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची देखें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निर्वाचन विभाग द्वारा जारी मतदाता सूची की जानकारी लें। आप मतदाता सूची का विवरण आवास क्रमांक, ईपीआईसी नंबर और मतदाता का नाम के आधार पर ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। यहां मतदाता का नाम, पिता का नाम, उम्र, जन्मतिथि, ईपीआईसी क्रमांक, मतदान केंद्र, आवास क्रमांक, पता आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

आंध्रप्रदेश का ऑनलाइन सेवा पोर्टल

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्र प्रदेश सरकार की सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यहां पर नागरिक लॉगइन और सरकार लॉगइन की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन सुविधाएं, जैसे कर भुगतान, बिल भुगतान, विभागों को शिकायत, पंजीकरण, वस्तुओं की बाजार में कीमतों आदि की जानकारी यहां पर उपलब्ध है। सरकारी संसाधन केंद्रों के लिंक भी दिए गए हैं। आप विभिन्न विषयों, जैसे कि यात्रा और पर्यटन, न्यायपालिका, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा , प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आईटी और संचार विभाग, मुख्य संपर्क सूत्र, प्रकाशनों, सरकार की पहल, समाचार और अधिसूचनाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध है। एपी ऑनलाइन केंद्रों की सूची की जानकारी ले सकते हैं। एपी ऑनलाइन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध हैं।