- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- स्वास्थ्य और कल्याण
गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की निर्देशिका से गैर सरकारी संगठनों का विवरण खोजें
योजना आयोग के अंतर्गत गैर सरकारी संगठन भागीदारी प्रणाली की ऑनलाइन निर्देशिका में गैर सरकारी संगठनों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप अशासकीय संगठन की जानकारी नाम, प्रदेश और जिले, जहां यह काम कर रहा है, या फिर क्षेत्र या मुख्य मुद्दे, जिन पर वह काम कर रहा है, के आधार पर ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लें
मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल के पास पेश अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी हासिल करें। ऑनलाइन मिलने वाली इस जानकारी के लिए आपको अपने आवेदन पत्र के पावती क्रमांक और वर्ष की जानकारी देनी होगी।
केरल के रक्त दानकर्ताओं की सूची देखें
आप केरल के विभिन्न जिलों के रक्त दानकर्ताओं की सूची यहाँ देख सकते हैं। इसके लिए आपको रक्त समूह के प्रकार, लिंग एवं राज्य के जिले के नाम का चयन करना होगा। आप रक्त पाने के लिए यहाँ आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। राज्य में स्थित विभिन्न ब्लड बैंकों की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। आप नेत्र-दान से भी संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय से संबंधित अन्य वेबसाइटों के लिंक भी यहाँ दिए गए हैं।
केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
केन्द्र सरकार के नए कर्मचारी या केंद्र सरकार से पेंशन पाने वाले व्यक्ति केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी जो पहले से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं लेकिन अगर आपके पास प्लास्टिक कार्ड नहीं है तो आप प्लास्टिक कार्ड के लिए यहाँ आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लिए ऑनलाइन सेवा पोर्टल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने वाले लोगों एवं कल्याण केन्द्रों के लिए अपनी ऑनलाइन पोर्टल सेवा शुरू की है, जहाँ आप लॉग इन कर केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभों एवं अपने कार्ड की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड एवं प्राण रक्षक औषधियों की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप यहाँ केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के प्लास्टिक कार्ड के लिए अपना आवेदन दे सकते हैं एवं अपने चिकित्सा संबंधी दावों की स्थिति भी जान सकते हैं।
केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी के लिए प्रतिपूर्ति दावे के स्थिति की ऑनलाइन जानकारी
केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी अब अपने प्रतिपूर्ति दावे के स्थिति की जानकारी ऑनलाइन ले सकते हैं। अपना केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना लाभार्थी संख्या एवं दावा संख्या भरने के पश्चात आप अपने चिकित्सा-संबंधी दावे की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (अरुणाचल प्रदेश) अधिकारियों को सम्पर्क करें
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (अरुणाचल प्रदेश) अधिकारियों को सम्पर्क करें
आंध्र प्रदेश सरकार के जीवन बीमा विभाग के माध्यम से नीति संख्या खोजें
आंध्र प्रदेश सरकार के जीवन बीमा विभाग के माध्यम से नीति संख्या खोजें। आपको नीति संख्या प्राप्त करने के लिए नीतिधारक का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि इत्यादि जानकारी उपलब्ध करानी होगी। नीति संख्या पुनः प्राप्त करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त करें
अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप राज्य स्वास्थ्य मिशन (एसएचएम), रोगी कल्याण समिति (आरकेएस), ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति (वीएचएससी) जैसी एनएचआरएम के अंतर्गत प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (एसपीएमयू) और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) के बारे में जानकारी दी गई है। इस पृष्ठ पर रोग नियंत्रण कार्यक्रम, अन्तः क्षेत्रीय संमिलन के बारे में जानकरी प्रदान की गई है।
ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर
दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर की मदद से महिलाएँ प्रजननक्षम दिनों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए आपको पिछले बार के मासिक धर्म चक्र के पहले दिन की जानकारी तिथि, माह और वर्ष के प्रारूप में एवं मासिक धर्म चक्र में दिनों की औसत संख्या की जानकारी देनी होगी। आप दिए गए विवरण को मिटाकर पुनः अपना विवरण भर सकते हैं। कैलकुलेटर अंडों के निर्माण के दिन का एक आभासी सूचक है।