स्वास्थ्य और कल्याण

434 सेवाएं

अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप राज्य स्वास्थ्य मिशन (एसएचएम), रोगी कल्याण समिति (आरकेएस), ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति (वीएचएससी) जैसी एनएचआरएम के अंतर्गत प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (एसपीएमयू) और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) के बारे में जानकारी दी गई है। इस पृष्ठ पर रोग नियंत्रण कार्यक्रम, अन्तः क्षेत्रीय संमिलन के बारे में जानकरी प्रदान की गई है।

ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन जनन क्षमता कैलकुलेटर की मदद से महिलाएँ प्रजननक्षम दिनों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए आपको पिछले बार के मासिक धर्म चक्र के पहले दिन की जानकारी तिथि, माह और वर्ष के प्रारूप में एवं मासिक धर्म चक्र में दिनों की औसत संख्या की जानकारी देनी होगी। आप दिए गए विवरण को मिटाकर पुनः अपना विवरण भर सकते हैं। कैलकुलेटर अंडों के निर्माण के दिन का एक आभासी सूचक है।

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन मोटापा कैलकुलेटर की मदद से अपने मोटापे और बॉडी मास सूचकांक (बीएमआई) की गणना करें। आप लिंग, शरीर का वजन (किलोग्राम या पाउंड में) और शरीर की लंबाई (सेंटीमीटर या इंच में) का विवरण देकर बीएमआई की गणना कर सकते हैं। प्रयोक्ता शरीर के उचित न्यूनतम एवं अधिकतम वजन (किलोग्राम और पाउंड में) के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

श्रवण क्षमता की जाँच ऑनलाइन करें

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

राष्‍ट्रीय अली यावर जंग श्रवण विकलांग संस्‍थान द्वारा श्रवण क्षमता जाँच करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। प्रयोक्‍ता श्रवण से संबंधित प्रश्‍नों का उत्तर देकर श्रवण क्षमता का ऑनलाइन परीक्षण कर सकते हैं। रेफरल सेवाओं से भी संबंधित जानकारी प्रदान की गई है। प्रयोक्‍ता व्‍यक्तिगत जानकारी प्रदान कर सेवा का नि:शुल्क लाभ उठा सकते हैं।

श्रेणियों से संबंधित सेवाएं