- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- स्वास्थ्य और कल्याण
स्वस्थ भारत पोर्टल पर पंजीकृत करें
स्वस्थ भारत विश्व स्तर पर रहने वाले भारतीय मूल के चिकित्सकों को एक समन्वित तरीके से भारतीयों के जीवन और स्वास्थ्य की स्थिति के स्तर में सुधार के लिए भारत सरकार के उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए सक्षम करेगा। उपयोगकर्ता स्वस्थ भारत मिशन और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में रक्त की उपलब्धता की स्थिति की जाँच
सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं चंडीगढ़ के अस्पताल में रक्त की उपलब्धता की स्थिति की जाँच करें। उपयोगकर्ताओं को अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न रक्त समूहों की दैनिक स्टॉक की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ शिकायत दर्ज, जम्मू और कश्मीर
आवेदक जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आवेदक शिकायत का विवरण, नाम और ईमेल आदि के साथ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
निवारक चिकित्सा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए टीकाकरण नियुक्ति
अंतर्राष्ट्रीय यात्री (VAIT) प्रणाली पीले बुखार, एमएमआर, दिमागी बुखार, आदि के टीकाकरण के लिए निवारक चिकित्सा संस्थान के साथ ऑनलाइन टीकाकरण नियुक्ति बुक कर सकते हैं। आवेदक नियुक्ति, नियुक्ति विवरण रिपोर्ट, नियुक्ति की स्थिति की जाँच और नियुक्तियों को रद्द करने हेतु रजिस्टर कर सकते हैं। यात्रियों और टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। VAIT , सेवा शुल्क और काम के घंटे से संबंधित विवरण भी उपलब्ध हैं।
त्रिपुरा के रक्तदाताओं से संपर्क करने के लिए दिए गए विवरण
त्रिपुरा और अन्य राज्यों के रक्तदाताओं के संपर्क विवरण की जानकारी हासिल करें| आपको क्षेत्र के दानदाताओं के संपर्क की जानकारी के लिए रक्त समूह और स्थान का चयन करना होगा| अन्य राज्यों के पंजीकृत रक्तदाताओं का विवरण भी उपलब्ध है| आप भी रक्तदाता के रूप में पंजीकृत हो सकते हैं, रक्तदान के विवरण को अपडेट कर सकते हैं आवश्यक रक्त समूह की जानकारी खोज सकते हैं| रक्तदान से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) की जानकारी भी दी गई है|
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की राज्यों में स्थिति जानें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की राज्यवार स्थिति का ऑनलाइन आंकलन करें। आप लाभार्थियों के पंजीयन के बारे में जानकारी राज्य का नाम का चयन कर, ले सकते हैं। इसके अलावा जिले का नाम, नीति का वर्ष, किश्त, नामांकन प्रारंभ तिथि, कुल लक्ष्य किए गए परिवार और नामांकित अस्पतालों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
तमिलनाडु में 'पहियों पर अस्पताल ' योजना के बारे में जानकारी लें
तमिलनाडु की राज्य स्वास्थ्य संस्था की योजना 'पहियों पर अस्पताल' के बारे में विस्तार से जानें। यहां पर स्वास्थ्य शिविर, शिविरों के स्थान, गांव और कुल जनसंख्या, जो कि इस कार्यक्रम से लाभांवित हो रहे हैं, आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध है। स्वास्थ्य कार्यक्रम के सभी जिलों में लागू किए जाने संबंधी भी पूरी जानकारी है।
चिकित्सा महाविद्यालयों में शिक्षकों के बारे में जानकारी लें
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय के शिक्षकों की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आप शिक्षकों की जानकारी उनके नाम के आधार पर ले सकते हैं। आपको उनके बारे में पूरी जानकारी जैसे की पंजीयन क्रमांक, प्रदेश और महाविद्यालय, हासिल हो जाएगी।
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालय औऱ पाठ्यक्रम की जानकारी लें
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों और पाठ्यक्रमों की जानकारी हासिल करें। आप पाठ्यक्रम का नाम, स्थिति, प्रबंधन, राज्य, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय आदि के नाम से विभिन्न पाठ्यक्रमों और महाविद्यालयों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
असम में स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी लें
असम ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से असम में जिलावार स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी लें। आप जिले के नाम का चयन करके स्वास्थ्य केंद्रों की खोज कर सकते हैं। इसके अलावा पंजीकृत निजी अस्पताल, नैदानिक केंद्र और उनके पते आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।