यात्रा एवं पर्यटन

211 सेवाएं

दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों के बीच के किराए की गणना करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन किराए की गणना करें। आपको किराये और ट्रेन के मार्ग के विवरण के लिेए शुरू और समाप्ति के स्टेशन के नाम का चयन करना होगा। किराया सूची और विभिन्न मेट्रो स्टेशनों का तुलनात्मक किराया भी उपलब्ध हैं। विभिन्न टिकट के विकल्प, जैसे यात्रा कार्ड , पर्यटन कार्ड, टोकन आदि की जानकारी भी दी गई है।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए गए दि ग्रांड हेरिटेज होटलों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित विभिन्न राज्यों में मौजूद ग्रांड हेरिटेज होटलों की जानकारी हासिल करें| आप राज्य का चयन करके ग्रांड हेरिटेज होटल के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं| आपको होटल का नाम, पता, ईमेल, वेब पता, फोन, कुल कमरा संख्या आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है|

तमिलनाडु के होटल की ऑनलाइन बुकिंग करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु में राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से आप ऑनलाइन होटल आरक्षित करवा सकते हैं| सारे होटलों के चित्र गैलरी में उपलब्ध हैं| आपको होटल आरक्षण के लिए तस्वीर पर क्लिक करना होगा|

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा यातायात शुल्क की जानकारी देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) द्वारा प्रस्तावित परिवहन भाड़े की जानकारी लें। पर्यटन टैक्सी, पर्यटन कोच, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सेवाएं और इनके किराए की पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। यहां बीएसटीडीएस द्वारा प्रस्तावित टूर पैकेजों की जानकारी भी दी गई है। निरस्तीकरण से संबंधित नीति की जानकारी भी उपलब्ध है।

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पैकेज टूर की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) द्वारा प्रस्तावित पैकेज टूर में आरक्षण करवाएं। यहां पर बिहार के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए उपलब्ध टूर पैकेज की जानकारी दी गई है। आप कुछ जानकारियां जैसे कि कुल यात्रियों की संख्या और टूर की शुरुआती तारीख बताकर, इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। पैकेज के विशेष आकर्षणों की जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

बिहार के पर्यटन सूचना केंद्रों का संपर्क विवरण

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

बिहार के राज्य पर्यटन विकास निगम ( बीएसटीडीएस) द्वारा प्रदत्त पर्यटन सूचना केंद्रों के संपर्क विवरण की जानकारी लें। यहां पर्यटन सूचना केंद्र, शहर का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोन नंबर आदि का विवरण भी उपलब्ध है।

बिहार प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में स्थान की उपलब्धता का पता लगाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीएस) से संबद्ध होटलों में कमरों की उपलब्धता की जानकारी ऑनलाइन हासिल करें। आपको जिस स्थान पर होटल चाहिए,वहां का नाम, आरक्षण की तारीख, कुल दिन आदि की जानकारी भी देना होगी, जिसके आधार पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कमरों के प्रकार और संख्या की जानकारी भी उपलब्ध है।

अरुणाचल प्रदेश में आवास सुविधा की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

अरुणाचल प्रदेश में आवास की सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यहां आपको विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी आवास, लॉज, होटल, अतिथि गृहों, सर्किट हाउस आदि की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इन होटल, लॉज, अतिथि गृह, सरकारी आवास आदि का किराया और संपर्क सूत्र की जानकारी भी दी गई है।

पश्चिम बंगाल में पर्यटक लॉज का आरक्षण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल में पर्यटक लॉज का आरक्षण करवाएं। यह ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा पश्चिम बंगाल पर्यटन विकास निगम द्वारा दी गई है। आप यहा पर पर्यटक लॉज और टूर पैकेज की उपलब्धता की जानकारी भी ले सकते हैं। आपको किस स्थान पर लॉज की आवश्यकता है, यह जानकारी देना होगी। इसके अलावा लॉज में प्रवेश करने, छोड़ने और आवश्यक कमरों की जानकारी भी देना होगीं, जिसके आधार पर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान देखने जाने के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान की विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप यहाँ टिकट आरक्षण शुल्क एवं टिकट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं, एवं आरक्षित टिकट की प्रति निकलवा सकते हैं। आप अपने आरक्षण की स्थिति भी यहाँ ऑनलाइन देख सकते हैं।