- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- यात्रा एवं पर्यटन
पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त आन्तरिक पर्यटन संचालकों (टूर ऑपरेटरों) की जानकारी प्राप्त करें
आप पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त विभिन्न राज्यों के आन्तरिक पर्यटन संचालकों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा। आन्तरिक पर्यटन संचालकों के नाम, उनका पता, ई-मेल, वेब पता, संपर्क करने हेतु व्यक्ति का नाम एवं उसके फ़ोन नंबर की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी प्राप्त करें
आप पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्राप्त ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप विभिन्न राज्यों एवं जिलों के ट्रेवल एजेंटों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित राज्य एवं जिले के नाम का चयन करना होगा। ट्रेवल एजेंटों के नाम, उनका पता, ई-मेल, वेब पता एवं उनके फ़ोन नंबर की जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
उड़ान भरने से पहले विमान के सुरक्षा मानकों की जांच करें
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा विमान सुरक्षा मानकों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता को पंजीकरण संख्या, श्रेणी, विमान वर्गीकरण, विमान प्रकार, अपेक्षित सीटों की संख्या, विमान प्रचालक इत्यादि का विवरण प्रदान करना होगा। उपयोगकर्ता खोज करने के पश्चात दिए गये विवरण के आधार पर रिकॉर्ड देख सकते हैं।
आप्रवासन ब्यूरो का विदेशियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेवा
भारत आने वाले विदेशी अपने वीज़ा की अवधि बढ़ाने, वीज़ा में बदलाव एवं अन्य संबंधी सेवाओं के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। यह सेवा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आप्रवासन ब्यूरो के द्वारा प्रदान की जा रही है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र एवं पंजीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी यहाँ उपलब्ध है। पंजीकरण करवाने के लिए आवश्यक आलेखों की जानकारी भी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय वीज़ा (अनुवेशिका) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
आप भारतीय वीज़ा (अनुवेशिका) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं पहले किये गए आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म-तिथि, नागरिकता, अपना धर्म, जिस देश में आपका जन्म हुआ है उस देश का नाम एवं पासपोर्ट इत्यादि की जानकारी देनी होगी इस प्रपत्र को ऑनलाइन जमा कराने के पश्चात आपको इस आवेदन पत्र की भौतिक प्रतिलिपि निकालनी होगी एवं इस पर अपना हस्ताक्षर करके अपेक्षित आवश्यक आलेखों के साथ इसे संबंधित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र या भारतीय मिशन / डाक में अपने साक्षात्कार के निर्धारित तिथि को जमा करना होगा आप अपने वीज़ा आवेदन की स्थिति की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं
आप्रवासन ब्यूरो द्वारा विदेशियों के पंजीकरण एवं वीजा विस्तार से संबंधित विवरण
विदेशी लोग अपने पंजीकरण एवं वीजा विस्तार से संबंधित विवरण इस वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। ये जानकारियाँ गृह मंत्रालय के आप्रवासन ब्यूरो के द्वारा प्रदान की जा रही हैं। आप विदेशियों के पंजीकरण, पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इसके नियमों, पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रलेखों, पंजीकरण के विशेष श्रेणियों एवं पंजीकरण कहाँ कराएँ इत्यादि से संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी यहाँ अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। वीजा की अवधि बढ़ाने, इसकी प्रक्रिया, इसके शुल्क, एवं इसके लिए आवश्यक प्रलेखों इत्यादि की जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित करें
आप भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अंतर्गत अपने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए हवाई टिकट आरक्षित कर सकते हैं। आप अपने आने-जाने की यात्रा के लिए उपलब्ध उड़ानों की सूची देख सकते हैं एवं अपना टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने यात्रा की तिथि, यात्रियों की संख्या, गंतव्य स्थान इत्यादि की जानकारी देनी होगी। यात्री अपना टिकट ऑनलाइन आरक्षित कर सकते हैं।
अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति जानें
आप अपने रेलवे टिकट के आरक्षण की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह सेवा भारतीय रेल के द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपको अपने आरक्षित टिकट की पीएनआर संख्या बतानी होगी।
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में पंजीकरण
अब आप कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिसमें अपना नाम, जन्म-तिथि, मोबाइल नंबर, अपने राज्य एवं देश का नाम, एवं अपनी राष्ट्रीयता इत्यादि का विवरण देना होगा। जिन लोगों का पंजीकरण हो चुका है, वे अपना टिकट बनवा सकते हैं एवं यात्रा पर मिलने वाले पैकेजों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गये हैं।
आप्रवासन ब्यूरो द्वारा भारत के प्रवासी नागरिकों के लिए ऑनलाइन सेवाएँ
गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत आप्रवासन ब्यूरो द्वारा भारत की विदेशी नागरिकता (ओसीआई) के संबंध में दी जा रही विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाएं। प्रयोक्ता नए ओसीआई पंजीकरण, इसे जारी करने या डुप्लीककेट ओसीआई के पुनः जारी करने के लिए आवेदन कर सकते हैं, ओसीआई कार्ड आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और जमा किए गए ओसीआई को पुन: मुद्रित करवा सकते हैं। ओसीआई के लाभों, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, ओसीआई कार्ड के लिए फोटो संबंधी विनिर्देशों आदि के बारे में भी जानकारी यहाँ उपलब्ध है।