यात्रा एवं पर्यटन

211 सेवाएं

पर्यटन मंत्रालय द्वारा राज्यवार अनुमोदित रेस्तरां

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पर्यटन मंत्रालय द्रारा स्वीकृत रेस्तरां की राज्यवार सूची प्राप्त करें| आपको राज्य का चयन करके रेस्तरां की जानकारी मिल सकेगी| आपको रेस्तरां का नाम, पता, ईमेल, वेब एड्रेस, फोन, कुल कमरों आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है|

पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए गए सिल्वर बेड और नाश्ता प्रतिष्ठानों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

विभिन्न राज्यों में पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सिल्वर बेड और ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों की जानकारी हासिल करें| आप राज्य के नाम का चयन कर सिल्वर बेड और ब्रेकफास्ट प्रतिष्ठानों की जानकारी हासिल कर सकते हैं| आपको इनके नाम, पता, ईमेल, वेब एड्रेस, फोन, कुल कमरों की संख्या जैसे विवरण भी दिए जा रहे हैं|

पर्यटन मंत्रालय द्वारा अनुमोदित हेरीटेज होटल की सूची

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पर्यटन मंत्रालय द्रारा स्वीकृत बेसिक हैरिटेज होटलों की राज्यवार सूची की जानकारी लें| आप राज्य का चयन करके होटल की जानकारी खोज सकते हैं| यहां आपको होटल का नाम, पता, ईमेल, वेब एड्रेस, फोन , होटल में कुल कमरों के बारे में विवरण मिल सकेगा|

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम में बस टिकट का आरक्षण ऑनलाइन करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजीकृत नागरिक बस का ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। यह सुविधा गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है। आप पंजीयन करने के बाद लॉगइन करें और फिर आरक्षण की कार्रवाई पूरी करें।

दिल्ली की होहो बस पर दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए ऑनलाइन आरक्षण कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली की होहो बस के माध्यम से दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आरक्षण करवा सकते हैं। बस में चढ़ें/ उतरें ( होप ऑन / होप ऑफ) उन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प है जो कि दिल्ली को लचीली समय सीमा में घूमना और देखना चाहते हैं। बस का मार्ग और नक्शा भी उपलब्ध कराया गया है।

दिल्ली पर्यटन में ऑनलाइन बुक कराए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनः मुद्रण करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप दिल्ली पर्यटन के साथ ऑनलाइन आरक्षित किए गए यात्रा संकुल के टिकट का पुनःमुद्रण कर सकते हैं। फिर से मुद्रण के लिए आपको दौरे की तारीख, टिकट का यात्री के नाम की विवरण संख्या (पीएनआर क्रमांक) आदि जानकारी उपलब्ध कराना होगी।

दिल्ली पर्यटन द्वारा जारी यात्रा संकुल का ऑनलाइन आरक्षण करवाएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिल्ली पर्यटन विभाग के विभिन्न यात्रा संकुल के लिए ऑनलाइन आरक्षण करवाएं। आप दिल्ली और आसपास के इलाकों के यात्रा संकुलों की उपलब्धता की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप यहां पर स्वयं और परिवार के लिए टिकट भी ऑनलाइन आरक्षित करवा सकते हैं। सभी टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

अमरनाथ यात्रा के पूछताछ प्रपत्र पर ऑनलाइन जानकारी लें, जम्मू और कश्मीर

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

श्रीअमरनाथजी मंदिर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए, श्रीअमरनाथजी यात्रा के लिए सामान्य पूछताछ संबंधी प्रपत्र ऑनलाइन जमा करें। आपको अपेक्षित जानकारी प्राप्त करने के लिए नाम, ई पता और पूछी गई जानकारी का विवरण देना होगा।

असम में पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

असम में पर्यटकों के लिए आवास सुविधा की जानकारी हासिल करें। यहां आपको होटल और अतिथि गृह, जो कि काजीरंगा, गुवाहाटी और बलीपारा आदि स्थानों पर स्थित हैं, की जानकारी मिल सकेगी। होटल का नाम, पता और संपर्क संबंधी जानकारियां भी उपलब्ध हैं।

दिल्ली मेट्रो के परस्पर संवादात्मक नक्शे को देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ( डीएमआरसी ) के इंटरैक्टिव नक्शे की जानकारी लें. आपको रेल मार्ग का नक्शा और किराया देखने के लिए शुरू और अंतिम स्टेशन के नामों का चयन करना होगा। मार्ग वार संवादात्मक मानचित्र और स्टेशन विवरण भी उपलब्ध हैं।