बागवानी के लिए बैक एंडेड सब्सिडी, पुडुचेरी
कृषि विभाग, पुडुचेरी बागवानी किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेती की उनकी लागत का समर्थन करने के लिए बागवानी फसलों के लिए बैक एंड सब्सिडी प्रदान करता है। सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए, स्मार्ट किसान पहचान पत्र वाले किसानों / महिला किसानों को कृषि विभाग, पुडुचेरी के कृषि विभाग के बागवानी शाखा में आवेदन प्रस्तुत करना है; ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी ; क्षेत्रों का निरीक्षण करके प्रचलित दिशानिर्देशों की संतुष्टि के अध्यधीन फसल के बाद सहायता दी जाएगी।
आंध्र प्रदेश: रिटेल डीलर गोडाउन इंक्लूजन
यह सेवा नागरिक को खुदरा डीलर गोदाम समावेश को लागू करने की सुविधा प्रदान करती है
सबमर्सिबल मोटर के लिए बैक एंडेड सब्सिडी, पुडुचेरी
कृषि विभाग, पुडुचेरी, खेती के लिए पानी के इष्टतम उपयोग करने और अंततः भूजल की गिरावट को रोकने के उद्देश्य से सूक्ष्म सिंचाई जैसे कि सबमर्सिबल मोटर्स के लिए सब्सिडी प्रदान करता है। लाभार्थी को राज्य भूमि जल इकाई में एक आवेदन प्रस्तुत करना होता है; ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी और प्रचलित दिशानिर्देशों की संतुष्टि के अध्यधीन सब्सिडी दी जाती है।
आरकेवीवाई सर्वोत्कृष्ट-तीन डेयरी फार्म इकाइयां को शुरू करने और रखरखाव के लिए वित्तीय सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, पुडुचेरी
इस योजना के तहत डेयरी किसानों को 50% तक सब्सिडी के जरिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि तीन विशिष्ट क्रॉस-नस्ल दुधारु गायों का पालन करके सर्वोत्कृष्ट-तीन डेयरी फार्म शुरू किया जा सके।
हरियाणा, जींद जिला: उर्वरक प्राधिकार में जोड़ना
आवेदक वैध प्राधिकार पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के लिए सीएससी केंद्र या संबंधित डीडीए कार्यालय पर जा सकते हैं। सीएससी ऑपरेटर / डीडीए क्लर्क आवेदन की ऑनलाइन प्रविष्टि करती है और आवेदन पत्र की स्कैन प्रति अपलोड करती है। एक बार सफलतापूर्वक प्रस्तुत होने के बाद, एक रसीद प्रणाली में सृजित होती है और आवेदन स्वत: लाइसेंसिंग प्राधिकारी के यूजर अकाउंट में अग्रेषित हो जाती है, तथ्यों के सत्यापन के बाद प्राधिकारी आवेदन मंजूर/ खारिज करते हैं।
छिड़काव से सिंचाई के लिए बैक एंडेड सब्सिडी, पुडुचेरी
कृषि विभाग, पुडुचेरी, खेती के लिए पानी के इष्टतम उपयोग करने और अंततः भूजल की गिरावट को रोकने के उद्देश्य से सूक्ष्म सिंचाई जैसे कि छिड़काव से सिंचाई हेतु सब्सिडी प्रदान करता है। लाभार्थी को राज्य भूमि जल इकाई में एक आवेदन प्रस्तुत करना होता है; ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी और प्रचलित दिशानिर्देशों की संतुष्टि के अध्यधीन सब्सिडी दी जाती है।
कृषि श्रमिकों को आईडी कार्ड/सहायता जारी करना, पुडुचेरी
पांडिचेरी कृषि श्रमिक कल्याण सोसाइटी कृषि मजदूरों को अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर आईडी कार्ड जारी करती है/ सहायता करती है। लाभार्थी को पीएडब्ल्यूडब्लूएस के मुख्यालय में आवेदन जमा करना होता है; ऑनलाइन प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान की जाएगी और प्रचलित दिशानिर्देशों की संतुष्टि के अध्यधीन आईडी / सहायता प्रदान की जाएगी।
मत्स्य पालन क्षेत्र में अनुसूचित जातियों के परिवारों का कल्याण हरियाणा
इस योजना के बारे में सूचनात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। आवेदन पत्र डाउनलेड करने के लिए उपलब्ध है और आवेदन पत्र के साथ संलग्न करके अपेक्षित अन्य दस्तावेजों की सूची सहित आवेदन करें।
आंध्र प्रदेश, आरओआर - 1 बी
आरओआर को रिकॉर्ड्स ऑफ़ राइट्स के रूप में संक्षिप्त किया गया है। इस सेवा का उपयोग आरओआर 1 बी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए किया जाता है जहां किसी विशेष गांव से संबंधित व्यक्ति के सभी भूमि विवरण एक प्रमाणपत्र में उपलब्ध होंगे।
प्राकृतिक आपदाओं के लिए बैक एंडेड सब्सिडी, पुडुचेरी
कृषि विभाग, पुडुचेरी, किसी भी प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि सूखा / भारी बारिश और सरकार द्वारा अधिसूचित किसी आपदा की स्थिति में किसान / महिला किसान को बैक एंडेड सहायता प्रदान करती है। जो किसान / महिला किसान सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें फार्म सहायता केंद्र में स्मार्ट किसान पहचान पत्र के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा; ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी ; क्षेत्रों का निरीक्षण करके प्रचलित दिशानिर्देशों की संतुष्टि के अध्यधीन सहायता दी जाएगी।










