श्रम और रोजगार मंत्रालय

17 सेवाएं

ईपीएफ यूएएन स्थिति ऑनलाइन जांचें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ईपीएफओ सदस्य ऑनलाइन यूएएन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। आप राज्य का चयन करें और यूएएन की स्थिति की जांच करने के लिए अपने ईपीएफओ खाता संख्या उपलब्ध करायें। यह ऑनलाइन सेवा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा प्रदान की गयी है।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए नामांकन करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पात्र लाभार्थी प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए या तो स्व नामांकन या सीएससी के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं

अपने ईपीएफओ दावा का हस्तांतरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता इस पोर्टल की मदद से अपने ईपीएफओ दावों का ऑनलाइन हस्तांतरण कर सकते हैं। एक सदस्य को अपने वर्तमान नियोक्ता या पिछले नियोक्ता के माध्यम से अपने दावे प्रस्तुत करने का विकल्प है। आप आसानी से सभी तरह के दावे के अनुरोधों को भर सकते हैं और नियोक्ता सदस्य के विवरण की पुष्टि/सुधार, अनुमोदन और जमा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नौकरी तलाशने वाले इस पोर्टल का लाभ खुद को पंजीकृत करने के द्वारा उठा सकते हैं। आप कैरियर केन्द्रों, कौशल प्रदाता और कैरियर काउंसलर को खोजने के साथ ही स्थानीय मदद भी पा सकते हैं। नियोक्ता भी कुशल उम्मीदवारों को खोजने के लिए इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय सेवाओं, कैरियर केन्द्रों आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालयों की खोज करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

देश के विभिन्न राज्यों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता ड्रॉप डाउन मेनू से राज्य, कार्यालय स्थान और जिले के नाम को चुनने के बाद सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्षेत्र कोड और कार्यालय कोड के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों की खोज करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप प्रतिष्ठानों की खोज दफ्तर के पुराने विशिष्ट क्रमांक, दफ्तर या एक विशिष्ट पिन क्रमांक के माध्यम से कर सकते हैं। आप प्रतिष्ठान के विशिष्ट क्रमांक या नाम की मदद से भी प्रतिष्ठानों की जानकारी ले सकते हैं।

चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत दर्ज करवाएँ एवं शिकायत के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपनी कर्मचारी भविष्य निधि खाता संख्या एवं अपना व्यक्तिगत विवरण देना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत के लिए स्मरणपत्र भी भेज सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि खाते की राशि एवं किये गए दावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न लिंक यहाँ उपलब्ध हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ नियोक्‍ताओं का पंजीकरण

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

प्रयोक्‍ता अपने प्रतिष्ठानों के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सहित ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रयोक्‍ता राज्य और ईपीएफओ कार्यालय नाम का चयन द्वारा प्रपत्र भर सकते हैं। स्थापना, पैन नंबर, संपर्क विवरण, आदि के नाम के रूप में सूचना की आवश्यकता होती है। पंजीकरण के बाद नियोक्ताओं के लिए लाभ का विवरण भी प्रदान किया गया है।

  • पंजीकरण आवश्यक
  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

श्रम कल्याण महानिदेशालय द्वारा अधिनियमों / नियमों की सूची

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम कल्याण महानिदेशालय (श्रम कल्याण संगठन) से संबंधित अधिनियमों के नामों की सूची प्राप्त करें। उपयोगकर्ता अभ्रक खान श्रम कल्याण निधि अधिनियम, 1946, बीड़ी श्रमिक कल्याण उपकर अधिनियम, 1976, सिने श्रमिक कल्याण (उपकर) अधिनियम, 1981 और बीड़ी श्रमिक कल्याण कोष अधिनियम, 1976 आदि विभिन्न अधिनियमों के नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं