- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- श्रम और रोजगार मंत्रालय
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए नामांकन करें
पात्र लाभार्थी प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए या तो स्व नामांकन या सीएससी के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं
राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन
नौकरी तलाशने वाले इस पोर्टल का लाभ खुद को पंजीकृत करने के द्वारा उठा सकते हैं। आप कैरियर केन्द्रों, कौशल प्रदाता और कैरियर काउंसलर को खोजने के साथ ही स्थानीय मदद भी पा सकते हैं। नियोक्ता भी कुशल उम्मीदवारों को खोजने के लिए इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय सेवाओं, कैरियर केन्द्रों आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध है।
चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ नियोक्ताओं का पंजीकरण
प्रयोक्ता अपने प्रतिष्ठानों के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सहित ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्रयोक्ता राज्य और ईपीएफओ कार्यालय नाम का चयन द्वारा प्रपत्र भर सकते हैं। स्थापना, पैन नंबर, संपर्क विवरण, आदि के नाम के रूप में सूचना की आवश्यकता होती है। पंजीकरण के बाद नियोक्ताओं के लिए लाभ का विवरण भी प्रदान किया गया है।
अपने कर्मचारी भविष्य निधि दावे की स्थिति देखें
यह सुविधा कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्यों / उपयोगकर्ताओं / पेंशनरों के लिए है जिन्होंने देश भर में स्थित ईपीएफओ कार्यालयों में अपना दावा प्रस्तुत किया है। इस सुविधा का उपयोग कर आप प्रस्तुत दावे की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको अपनी भविष्य निधि की राशि जानने के लिए खाता संख्या और पीएफ कार्यालय के बारे में जानकारी देनी होगी। आप इस सुविधा का लाभ लेने के लिए गाइड का उपयोग कर सकते हैं।
अपने ईपीएफओ दावा का हस्तांतरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
उपयोगकर्ता इस पोर्टल की मदद से अपने ईपीएफओ दावों का ऑनलाइन हस्तांतरण कर सकते हैं। एक सदस्य को अपने वर्तमान नियोक्ता या पिछले नियोक्ता के माध्यम से अपने दावे प्रस्तुत करने का विकल्प है। आप आसानी से सभी तरह के दावे के अनुरोधों को भर सकते हैं और नियोक्ता सदस्य के विवरण की पुष्टि/सुधार, अनुमोदन और जमा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत दर्ज करवाएँ एवं शिकायत के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें
आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपनी कर्मचारी भविष्य निधि खाता संख्या एवं अपना व्यक्तिगत विवरण देना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत के लिए स्मरणपत्र भी भेज सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि खाते की राशि एवं किये गए दावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न लिंक यहाँ उपलब्ध हैं।
श्रम कल्याण महानिदेशालय द्वारा अधिनियमों / नियमों की सूची
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम कल्याण महानिदेशालय (श्रम कल्याण संगठन) से संबंधित अधिनियमों के नामों की सूची प्राप्त करें। उपयोगकर्ता अभ्रक खान श्रम कल्याण निधि अधिनियम, 1946, बीड़ी श्रमिक कल्याण उपकर अधिनियम, 1976, सिने श्रमिक कल्याण (उपकर) अधिनियम, 1981 और बीड़ी श्रमिक कल्याण कोष अधिनियम, 1976 आदि विभिन्न अधिनियमों के नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों की खोज करें
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप प्रतिष्ठानों की खोज दफ्तर के पुराने विशिष्ट क्रमांक, दफ्तर या एक विशिष्ट पिन क्रमांक के माध्यम से कर सकते हैं। आप प्रतिष्ठान के विशिष्ट क्रमांक या नाम की मदद से भी प्रतिष्ठानों की जानकारी ले सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कार्यालयों की खोज करें
देश के विभिन्न राज्यों में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालयों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उपयोगकर्ता ड्रॉप डाउन मेनू से राज्य, कार्यालय स्थान और जिले के नाम को चुनने के बाद सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्षेत्र कोड और कार्यालय कोड के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।