- मुख्य पृष्ठ
- सेवाएं
- विधि और न्याय मंत्रालय
भारतीय अदालतों और अधिकरणों के निर्णय की जाँच
सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों और अधिकरणों के निर्णय से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। आप सूचियों और सभी भारतीय न्यायालयों की दैनिक आदेशों की जांच भी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति की जांच करने के लिए, उच्च न्यायालयों के साथ ही जिला न्यायालयों के लिए लिंक उपलब्ध हैं। अदालतों की वेबसाइटों के लिए भी लिंक दिया गया है।
भारत के सभी न्यायालयों की वाद-सूचियां देखें
आप भारत के सभी न्यायालयों के वाद-सूचियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय की न्यायपीठ, जिला न्यायालय, न्यायाधिकरण, आयोग की वाद-सूचियों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप न्यायालय का नाम, न्यायाधीश का नाम, मुकदमा संख्या, वकील का नाम, निवेदक या प्रत्यर्थी का नाम भरकर साप्ताहिक, मासिक एवं पूरक वाद-सूचियों प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय संहिता की वेबसाइट देखें
भारतीय संहिता सूचना प्रणाली के अंतर्गत सभी केन्द्रीय अधिनियम आते हैं। आप वादसूचियों और दैनिक आदेशों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। न्यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति, वादसूचियों, दैनिक आदेशों और निर्णयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, अधिकरणों और मंत्रालयों संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। भारत का संविधान भी यहाँ उपलब्ध कराया गया है।
उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमों की स्थिति
उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पड़े और निपटाए गए मुकदमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम और अधिवक्ता का नाम इत्यादि जानकारी प्रदान कर मुक़दमे के स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों के दैनिक आदेश उपलब्ध कराए गए हैं।