विधि और न्याय मंत्रालय

8 सेवाएं

ई-कोर्ट की सेवाएं ऑनलाइन लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

ई - न्यायालय परियोजना नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरु की गई। यह न्यायिक प्रक्रिया और उत्पादकता को दोनों - गुणात्मक और मात्रात्मक तरीके से बढ़ाने, और न्याय प्रणाली को सस्ती , सुलभ, किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में मदद करता है। आप भारत के विभिन्न जिला न्यायालयों द्वारा प्रदान की जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और सूचनाएं हासिल कर सकते हैं। सभी प्रदेशों के लिए वाद- प्रतिवाद की जानकारी भी कई विकल्पों - जैसे कि प्रथम दृष्टया विवरण (एफआईआर), पार्टी का नाम, वकील का नाम आदि - के आधार पर उपलब्ध है। भारत के उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध हैं।

भारत के सभी न्यायालयों की वाद-सूचियां देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारत के सभी न्यायालयों के वाद-सूचियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय की न्यायपीठ, जिला न्यायालय, न्यायाधिकरण, आयोग की वाद-सूचियों की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। आप न्यायालय का नाम, न्यायाधीश का नाम, मुकदमा संख्या, वकील का नाम, निवेदक या प्रत्यर्थी का नाम भरकर साप्ताहिक, मासिक एवं पूरक वाद-सूचियों प्राप्त कर सकते हैं।

उच्‍च न्‍यायालयों और सर्वोच्‍च न्‍यायालय में मुकदमों की स्थिति

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उच्‍च न्‍यायालयों और सर्वोच्‍च न्‍यायालय में लंबित पड़े और निपटाए गए मुकदमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप मुकदमा संख्या, याचिकाकर्ता का नाम, प्रतिवादी का नाम और अधिवक्ता का नाम इत्यादि जानकारी प्रदान कर मुक़दमे के स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालयों के दैनिक आदेश उपलब्ध कराए गए हैं।

भारतीय अदालतों और अधिकरणों के निर्णय की जाँच

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों और अधिकरणों के निर्णय से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। आप सूचियों और सभी भारतीय न्यायालयों की दैनिक आदेशों की जांच भी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की स्थिति की जांच करने के लिए, उच्च न्यायालयों के साथ ही जिला न्यायालयों के लिए लिंक उपलब्ध हैं। अदालतों की वेबसाइटों के लिए भी लिंक दिया गया है।

भारतीय संहिता की वेबसाइट देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय संहिता सूचना प्रणाली के अंतर्गत सभी केन्द्रीय अधिनियम आते हैं। आप वादसूचियों और दैनिक आदेशों के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। न्‍यायालय में चल रहे मुकदमों की स्थिति, वादसूचियों, दैनिक आदेशों और निर्णयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, अधिकरणों और मंत्रालयों संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। भारत का संविधान भी यहाँ उपलब्ध कराया गया है।

मंत्रालयों से संबंधित सेवाएं