- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- व्यवसाय तथा स्व रोजगार
छत्तीसगढ़: समाज कल्याण विभाग संचालनालय
यह सेवा नागरिकों को छत्तीसगढ़ समाज कल्याण से जुडी सभी जानकारी देता है |
व्यापार चिन्ह आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन दें
व्यापार चिह्न के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। व्यापार चिह्न पंजीकरण के आवेदन के लिए आपको लॉगइन करना होगा। आपको यहां दूसरी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ भी मिलेगा, जैसे कि मालिकों को नए खाते की सुविधा, एजेंट और वकीलों की जानकारी, सार्वजनिक खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, दिशा निर्देश और अद्यतन डिजिटल हस्ताक्षर आदि।
हेरेना: दुकानों और स्थापना अधिनियम के तहत नवीकरण
यह सेवा दुकानदार द्वारा मौजूदा दुकान लाइसेंस के नवीकरण के लिए उपयोग की जाती है। आवेदन कैसे करें: इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, निवेशक को https://investharyana.in पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। आगे एक समग्र आवेदन पत्र भरना है। इसके बाद निवेशक उपलब्ध सेवाओं की सूची से इस सेवा का विकल्प चुन सकता है।
हरियाणा: भवन योजना में संशोधन के लिए आवेदन
भवन योजनाओं का अनुमोदन समय-समय पर संशोधित नगरपालिका भवन उप-विधि , 1982 तथा 2006 और 2007 में प्रकाशित नीति मानदंडों के अंतर्गत दिया जाता है।
जम्मू और कश्मीर के हथकरघा विकास विभाग के जिला अधिकारियों के संपर्क विवरण
जम्मू और कश्मीर के हथकरघा विकास विभाग के जिला अधिकारियों का संपर्क विवरण दिया जाता है। आवेदक विभाग से संपर्क करने के लिए महत्वपूर्ण अधिकारियों और ऑनलाइन प्रपत्र का संपर्क नंबर पा सकते हैं।
निर्यातकों के लिए एपीडा इंटरफेस पर वित्तीय सहायता योजना के लिए आवेदन करें
उउपयोगकर्ता निर्यातकों के लिए प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के कृषि पर वित्तीय सहायता योजना (एफएएस) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से, पंजीकृत उपयोगकर्ता एपीडा के इंटरफेस पर लॉग इन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए RCMC नंबर आवश्यक है। पंजीकृत निर्यातक सदस्य कंपनी प्रोफाइल, मासिक रिटर्न (पार्टी रिटर्न) को अद्यतन करने, बाजार विकास सहायता योजना, परिवहन सहायता सब्सिडी, चावल निर्यातक के लिए पंजीकरण-सह-आवंटन प्रमाण पत्र, आदि के लिए आवेदन जैसे अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
हरियाणा: संसदीय चुनाव अभियान के दौरान वाहन के लिए परमिट /अनुमति
आवेदक सीएससी केंद्र, ई-दिशा केंद्र पर या ऑनलाइन (citizen.edisha.gov.in) संसदीय चुनाव अभियान के दौरान वाहन के लिए परमिट / अनुमति जारी करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और इन सभी साधनों के माध्यम से सेवा प्रदायगी प्राप्त कर सकते हैं । यह सेवा, सेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीएसए) के तहत कवर है।
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा वार्षिक ई-फाइलिंग पर जानकारी
नैगम कार्य मंत्रालय के द्वारा विभिन्न प्रपत्रों की ई-फाइलिंग से सम्बंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्रपत्रों को ई -फाइल करने की प्रक्रिया और प्रपत्रों की ई-फाइलिंग के साथ अनुलग्नकों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई है।
कंपनी/एलएलपी नाम की वार्षिक ई-फाइलिंग स्थिति जांचें
यह सेवा उपयोगकर्ताओं को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ पंजीकृत कंपनियों और एलएलपी की वार्षिक ई-फाइलिंग स्थिति को सत्यापित करने में सक्षम बनाती है। यह रिटर्न दाखिल करने और अन्य वैधानिक दस्तावेजों पर अद्यतन जानकारी प्रदान करके अनुपालन सुनिश्चित करता है।
ई-फाइलिंग के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर लॉग इन करें
कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय कॉर्पोरेट संस्थाओं, पेशेवरों और नागरिकों को डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (डीएससी) प्राप्त करना, निदेशक पहचान संख्या (डीआईएन) के लिए आवेदन करना, पंजीकृत किसी भी कंपनी/एलएलपी (सीमित देयता भागीदारी) का मास्टर विवरण देखना जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है।










