स्थानीय सेवाएँ

2316 सेवाएं

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से सात राज्यों में मिले अज्ञात बच्चों की जानकारी हासिल करें। आपको बच्चे के बारे में कुछ जानकारियां, जैसे कि गुम होते समय पहने हुए कपड़े, रंग, राज्य, उम्र आदि। बच्चे के पाए जाने की तिथि आधार पर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है।

दिल्ली और आसपास के प्रदेशों में पुलिस को मिली अज्ञात लाशों का विवरण प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों में मिले लावारिस शवों की जानकारी हासिल करें। अज्ञात शवों के विवरण की जानकारी के लिए आपको नाम, लाश मिलने वाली तारीख, आयु सीमा, ऊंचाई, धर्म, लिंग , राज्य आदि की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा आप किसी राज्य विशेष में मिले अज्ञात शवों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पास बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराएं। आपको इसके लिए एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। इसमें आपको कुछ विवरण, जैसे कि चोरी में कौन व्यक्ति शामिल है, आवास क्रमांक, क्षेत्र, जिला, चोरी की श्रेणी आदि की जानकारी देनी होगी। आप स्वयं के बारे में जानकारी दिए बिना भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

असम विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध ऊर्जा खपत

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

असम विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन गणक के माध्यम से बिजली की खपत की गणना करें। आप बिजली के उपकरण और इस्तेमाल के समय के आधार पर बिजली की खपत की गणना कर सकते हैं। जोड़े गए लोड की वॉट में जानकारी और एक माह में बिजली की खपत की जानकारी भी उपलब्ध हो सकती है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री को ऑनलाइन दर्ज कराई शिकायत की स्थिति का पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार के उप मुख्यमंत्री को पेश की गई याचिका की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप याचिका क्रमांक दाखिल कर, स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको याचिका की स्थिति जानने के लिए तारीख और याचिकाकर्ता का नाम भी उपलब्ध कराना होगा।

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली के पास लंबित याचिका की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली में दर्ज कराई गई शिकायत की जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी नाम, जिला का नाम और याचिका की तारीख दर्ज कर प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आपको याचिका क्रमांक, याचिकाकर्ता का नाम, जिला, वर्तमान कार्यालय की जानकारी के अलावा याचिका की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय में दर्ज कराई गई याचिकाओं की वर्तमान स्थिति पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय को बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से पेश की गई शिकायत याचिका के बारे में जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी कुछ विवरण के आधार पर, जैसे कि नाम, कुलनाम, जिला, याचिका की तारीख आदि देकर प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बिहार लोक शिकायत निवारण प्रणाली द्वारा दी जा रही नागरिक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाएं। आप अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। आप पहले से दर्ज कराई गई शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। सरकार द्वारा जारी सूचनाएं भी उपलब्ध हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार के विभाग और अफसरों के संपर्क सूत्रों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आंध्र प्रदेश के सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला अफसरों के संपर्क सूत्रों की जानकारी हासिल करें। आंध्र प्रदेश सरकारी महकमे के सचिवों की जानकारी के लिए आपको विभाग का नाम का चयन करना होगा। विभागाध्यक्षों की जानकारी के लिए विभाग का नाम और संस्थान का चयन करना होगा। जिले के अफसरों के बारे में विवरण, जिले का चयन कर प्राप्त किया जा सकता है।

आधार कार्ड के विवरण ऑनलाइन देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अपने आधार कार्ड के विवरण की जांच ऑनलाइन करें। साथ ही आप कागज पर एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। आप कुछ विवरण जैसे कि नामांकन संख्या, दिनांक, समय, निवासी नाम और पिन कोड की जानकारी देकर ऑनलाइन कार्ड हासिल कर सकते हैं।