पेंशन और लाभ

1448 सेवाएं

तमिलनाडु में पीडीएस और दूसरी सेवाओं से संबंधित शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली ( पीडीएस) और नागरिक आपूर्ति की अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएं। आप सार्जनिक वितरण प्रणाली, अन्य सेवाओं, उत्पाद, सार्वजनिक उपयोगिताओं, उद्योगों, व्यवसायिक व्यक्तियों की अन्य शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं। आप पंजीकरण क्रमांक डालकर अपनी शिकायत की स्थिति की जाँच भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन आधार कार्ड नामांतरण केंद्रों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आधार कार्ड नामांकन केंद्र की जानकारी लें। किसी एक राज्य, जिला और स्थान का चयन करें, जिसके आधार पर आपको नजदीक के यूआईडीएआई केंद्र की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। केंद्र का पता, संपर्क सूत्र, नामांकन की शुरुआत और अंतिम दिनांक आदि की जानकारी भी उपलब्ध है।

तमिलनाडु के प्रमुख महालेखाकार के दफ्तर से पेंशन आवेदन की स्थिति ऑनलाइन पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के प्रमुख महालेखाकार (लेखा और अधिकार) कार्यालय के पास लंबित पेंशन आवेदन की स्थिति की जानकारी लें। आप यह जानकारी आवेदन क्रमांक की मदद से लॉगइन कर ले सकते हैं । यदि आवेदन क्रमांक आपके पास उपलब्ध नहीं है, तो विकल्प के तौर पर दूसरी जानकारियां, जैसे सरकारी कर्मचारी का नाम, विभाग और सेवानिवृत्ति की तारीख आदि देकर भी लॉग इन कर सकते हैं। आपको सामान्य भविष्य निधि और दूसरी प्रदत्त सेवाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध हो जाएगी।

तमिलनाडु के प्रमुख महालेखाकार के दफ्तर से जीपीएफ की स्थिति ऑनलाइन पता करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के प्रमुख महालेखाकार (लेखा और अधिकार) कार्यालय द्वारा दी जाने वाली सामान्य भविष्य निधि ( जीपीएफ ) की जानकारी ऑनलाइन लें। आप सामान्य भविष्य निधि संख्या, प्रत्यय और जन्म तिथि का विवरण देकर लॉग इन कर सकते हैं। आपको पेंशन की वर्तमान स्थिति और लाभार्थियों को दी जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी मिल सकेगी।

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न सामग्रियों की रोजाना और साप्ताहिक कीमत जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी शहरों में विभिन्न वस्तुओं की दैनिक और साप्ताहिक बाजार दरों की कीमत जानें। आप बाजार की दरों की तुलना भी ऑनलाइन कर सकते हैं। चावल, दाल , चीनी , गेहूं , प्याज , दूध आदि की दैनिक और साप्ताहिक दरें उपलब्ध हैं। दिनांक के आधार और वर्ष के आधार पर भी दामों की खोज की जा सकती है।

तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड में अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (आविन) की सेवाओं एवं उत्पादों से संबंधित शिकायत यहाँ दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपना नाम, फ़ोन नंबर, ई-मेल, आवास का पता एवं शिकायत के स्वरुप इत्यादि का विवरण देना होगा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजीकृत उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। यह पोर्टल उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यान्वित है। अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए आपको यहाँ अपना पंजीकरण करवाना होगा। आप पहले से दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए उचित दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी यहाँ प्रदान किये गए हैं।

चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत दर्ज करवाएँ एवं शिकायत के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि खाते से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको एक शिकायत पंजीकरण प्रपत्र ऑनलाइन भरना होगा जिसमें आपको अपनी कर्मचारी भविष्य निधि खाता संख्या एवं अपना व्यक्तिगत विवरण देना होगा। आप अपनी दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत के लिए स्मरणपत्र भी भेज सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि खाते की राशि एवं किये गए दावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न लिंक यहाँ उपलब्ध हैं।

रक्षा कार्मिक अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति ऑनलाइन जानें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

रक्षा कार्मिक अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति ऑनलाइन जान सकते हैं। यह अधिसूचना रक्षा मंत्रालय के महा लेखा नियंत्रक (पेंशन विभाग) के द्वारा प्रदान की जाती है। साधिकार अधिकारियों को अपने पेंशन संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अपना नाम एवं अपनी आइसी संख्या बतानी होगी। आधिकारिक पद से नीचे के कर्मी अपना नाम एवं अपनी सैन्य-दल संख्या देने के बाद अपने पेंशन अधिसूचना की स्थिति जान सकते हैं।