पेंशन और लाभ

1448 सेवाएं

अपने आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई ) द्वारा उपलब्ध कराई गई अपने आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करें| इस ऑनलाइन फार्म भरने के माध्यम से आप नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और मोबाइल नंबर के रूप में जानकारी अपडेट कर सकते हैं| अनुरोध डाक से भी भेजा जा सकता है| अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) भी उपलब्ध हैं|

हरियाणा सरकार के कर्मचारी पेंशन निधि के अंतिम भुगतान की स्थिति की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

हरियाणा के सरकारी कर्मचारी, प्रमुख महालेखाकार के पास उपलब्ध अपने भविष्य निधि के अंतिम भुगतान की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें श्रृंखला विशिष्ट संख्या, सामान्य भविष्य निधि खाता संख्या और चार अंकों वाला कर्मचारी पिन नंबर दर्ज कराना होगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों की खोज करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी हासिल करें। आप प्रतिष्ठानों की खोज दफ्तर के पुराने विशिष्ट क्रमांक, दफ्तर या एक विशिष्ट पिन क्रमांक के माध्यम से कर सकते हैं। आप प्रतिष्ठान के विशिष्ट क्रमांक या नाम की मदद से भी प्रतिष्ठानों की जानकारी ले सकते हैं।

2006 के पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारी कर्मचारी पेंशन गणक की मदद लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पेंशन एवं पेंशनर्स विभाग के माध्यम से 2006 के पहले के सरकारी कर्मचारियों द्वारा पुनर्निर्धारित वेतनमानों के आधार पर पेंशन की गणना करने के लिए पेंशन गणक उपलब्ध है। आप कुछ मूलभूत जानकारियों के आधार पर जैसे कि महंगाई भत्ते के बगैर मूल पेंशन और महंगाई भत्ते के साथ मूल पेंशन आदि की जानकारी के आधार पर यह गणना कर सकते हैं। पेंशन रकम की गणना के लिए पेंशन का प्रकार, सेवानिवृत्ति की अवधि, वेतनमान , कुल अर्हक सेवा का विवरण आदि की जानकारी जरूरी हैं। संबंधित परिपत्रों के लिंक भी उपलब्ध हैं।

2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनधारी कर्मचारी उपदान गणक की मदद लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

पेंशन एवं पेंशनर्स विकास विभाग द्वारा उपलब्ध पोर्टल पर अनुदान राशि की ऑनलाइन गणना करें। 2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी राशि की गणना कुछ जानकारियों के आधार पर कर सकते हैं। इन जानकारियों में उपदान का प्रकार, सेवानिवृत्ति का प्रकार, कुल अर्हकारी सेवा, जन्म तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि और परिलब्धियों की कुल राशि आदि शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में वस्तुओं के दाम की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मध्य प्रदेश में विभिन्न वस्तुओं की दरों की जानकारी ऑनलाइन लें। आपको यहां पर आदर्श दर, दैनिक दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुफ्त साइकल वितरण योजना के लाभार्थियों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

मध्य प्रदेश में नि: शुल्क साइकिल वितरण योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों की सूची की जानकारी लें। इन विद्यार्थियों की जानकारी के लिए आपको साल, जिले का नाम, स्कूल या संस्था का नाम, वर्तमान स्थिति आदि की जानकारी देनी होगी। पूरी रिपोर्ट फैली हुई (स्परेड) शीट पर हासिल की जा सकती है।

आधार कार्ड के विवरण ऑनलाइन देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अपने आधार कार्ड के विवरण की जांच ऑनलाइन करें। साथ ही आप कागज पर एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। आप कुछ विवरण जैसे कि नामांकन संख्या, दिनांक, समय, निवासी नाम और पिन कोड की जानकारी देकर ऑनलाइन कार्ड हासिल कर सकते हैं।

राशन कार्ड धारकों का विवरण खोजें, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह प्रशासन के नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशालय में पंजीकृत राशन कार्ड धारकों की जानकारी लें। आप राशन कार्ड धारकों की जानकारी तहसील, राशन कार्ड क्रमांक, परिवार के मुखिया का नाम, उचित मूल्य की दुकान ( एफपीएस ) संख्या या सदस्य के नाम का चयन करके हासिल कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक, राशन कार्ड नंबर, पिता का नाम, पता , परिवार के सदस्यों और वर्ग से संबंधित विवरण भी हासिल किया जा सकता है।

केरल में राशन कार्ड हासिल करने के लिए पंजीयन कराएं

  • Service Maturity Icon  आंशिक रूप से ऑनलाइन

केरल के नागरिक राशन कार्ड प्राप्त करने के पहले होने वाले पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप केरल के नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र को भरकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए कुछ दस्तावेज और जानकारियां, जो कि प्रपत्र में भरा जाना आवश्यक हैं मौजूदा राशन कार्ड का विवरण, आपकी यूजर आईडी, यूजरनेम, पासवर्ड, ईमेल आईडी, पता जरूरी हैं। राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए अगामी प्रक्रियाओं का भी उल्लेख है।