न्याय, कानून और शिकायत

780 सेवाएं

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के मामलों की जानकारी, वादी-प्रतिवादी सूची सहित

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बेंच में पार्टी के आधार पर लंबित और निबटाए गए प्रकरणों की जानकारी हासिल करें। वाद स्थिति सूचना प्रणाली की मदद से यह जानकारी लेने के लिए आप वादी, प्रतिवादी या फिर साल का विवरण डालें।

राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर बेंच में चल रहे मामलों की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर बेंच में लंबित या फिर निबटाए गए मामलों की जानकारी लें। संबंधित जानकारी वाद क्रमांक, पार्टी (याचिकाकर्ता या प्रतिवादी का नाम), अधिवक्ता का नाम या फिर न्यायाधीश के नाम के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर खंडपीठ की वाद सूचियाँ ऑनलाइन प्राप्त करें। प्रयोक्‍ता तिथि का चयन कर दैनिक वाद और अनुपूरक सूचियां प्राप्त कर सकते हैं। साप्ताहिक और मासिक वाद सूचियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।

तमिलनाडु में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप तमिलनाडु में हथियारों के लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा तमिलनाडु के पुलिस विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है। आप नया लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस के नवीकरण एवं बाहरी लाइसेंस के लिए यहाँ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको अपना नाम, लिंग, जन्म-तिथि, पता, अपने व्यवसाय एवं मोबाइल नंबर इत्यादि की जानकारी देनी होगी।

प्रजावाणी सेवा - केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली, तेलंगाना

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यह सेवा नागरिकों द्वारा प्रजावाणी सेवा, केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (PGRAMS) का उपयोग करके, अपनी शिकायतें प्रस्तुत करने के लिए प्रयुक्त की जा सकती है।

चित्तूर नगर निगम, आंध्र प्रदेश में अपनी शिकायत दर्ज करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता चित्तूर नगर निगम, आंध्र प्रदेश में अपनी शिकायत ऑनलाईन दर्ज कर सकते हैं

आरटीआई के तहत आवेदन दाखिल करने की प्रक्रिया, चंडीगढ़

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में सूचना का अधिकार (आरटीआई ) के तहत आवेदन पत्र किस तरह से जमा किए जाएं, इसकी जानकारी प्राप्त करें। आपको यहां आरटीआई के अधीन दी जाने वाली सांविधिक जानकारी उपलब्ध होंगी। इसके लिए विभाग का नाम, बोर्ड, निगम या अन्य संस्थानों के नाम का चयन करना होगा। यहां पर लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) , केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ), अपीलीय प्राधिकरण और जिम्मेदारियां, संबंधित विवरण भी उपलब्ध है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय, महाराष्ट्र के दैनिक आदेश और निर्णय देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

यहाँ से बंबई उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमा संख्या के अनुसार दिए गये दैनिक आदेशो एवं निर्णयों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उपयोगकर्ता अदालत पक्ष का चयन कर मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद के मामलो पर दिए गये निर्णयों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्टाम्प संख्या, पंजीकरण संख्या,मुकदमा के प्रकार, मुकदमा संख्या और वर्ष से सम्बन्धित सूचनाएं भी यहाँ उपलब्ध कराई जाती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट, महाराष्ट्र की पूर्ण पीठ द्वारा दिए गए निर्णयों की जाँच करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

बांबे उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ द्वारा दिए गए निर्णयों की जानकारी लें। पीठ के न्यायाधीश, पीठ, निर्णय की तारीख और वाद क्रमांक भी उपलब्ध हैं।

अधिवक्ता द्वारा नामांकन विवरण देखें बार काउंसिल सदस्यों के नाम, आंध्र प्रदेश

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उपयोगकर्ता नामांकन संख्या दर्ज कर सकते हैं और आंध्र प्रदेश बार काउंसिल के संबंधित सदस्यों के राज्य कल्याण निधि विवरण प्राप्त कर सकते हैं, जो राज्य में पूरी तरह से वकील के रूप में अभ्यास करने वाले वकीलों के लिए एक वैधानिक निकाय है। विवरण में सदस्य का नाम, नामांकित व्यक्ति का नाम, नामांकन की तारीख और बार एसोसिएशन का नाम और पता शामिल है।