- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- न्याय, कानून और शिकायत
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से चोरी गए वाहनों की जानकारी लें
आठ उत्तर भारतीय राज्यों में चोरी के वाहनों की स्थिति की जानकारी हासिल करें। यह ऑनलाइन सेवा जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। आप दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश से चोरी हुए वाहनों की जानकारी ले सकते हैं। आप चोरी हुए वाहन की जानकारी प्रथम सूचना आवेदन/डीआरसी तिथि और राज्य का चयन कर यह जानकारी ले सकते हैं। आप वाहन का प्रकार, पंजीकरण संख्या, इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। चोरी के वाहनों की पूरी सूची भी उपलब्ध है।
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से पुलिस को मिले अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी लें
जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क ( जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों की पुलिस द्वारा पाए गए अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। मिलने की तिथि, आयु सीमा, ऊंचाई, पहने हुए कपड़े, रंग, भौतिक बनावट, लिंग, प्रदेश आदि के आधार पर खोज कर सकते हैं। यह सुविधा दिल्ली पुलिस , गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित है।
दिल्ली और आसपास के प्रदेशों से लापता व्यक्तियों की जानकारी लें
जोनल इंटिग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) के माध्यम से आठ राज्यों के लापता व्यक्तियों की जानकारी हासिल करें। आपको लापता व्यक्ति के बारे में कुछ जानकारियां जैसे कि गुम होने की तारीख, नाम, पिता का नाम, धर्म, प्रदेश आदि उपलब्ध करानी होंगी। यह सुविधा दिल्ली पुलिस, गुड़गांव पुलिस, राजस्थान पुलिस, उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा समन्वित रूप से उपलब्ध कराई गई है।
स्टेशन हाऊस ऑफिसर द्वारा फरियादी को एफ. आई. आर की प्रति न देने पर वरिष्ठ स्तर से एफ. आई. आर की प्रति प्रदान किया जाना
स्टेशन हाऊस ऑफिसर द्वारा फरियादी को एफ. आई. आर की प्रति न देने पर वरिष्ठ स्तर से एफ. आई. आर की प्रति प्रदान किया जाना | गृह विभाग की इन सेवओं का लाभ ई-केवाईसी, एलएसके, सीएससी, एमपीओ कियोस्क के द्वारा उठाया जा सकता है। कियोस्क स्थान, आवश्यक दस्तावेज, समयरेखा लागू शुल्क आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपी ई-जिला वेबसाइट पर जाएँ।
राजस्थान के विभिन्न विभागों के संबंध में शिकायत दर्ज कराएं
राजस्थान सरकार के अधीनस्थ विभिन्न विभागों और संगठनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं। आप ऑनलाइन फार्म भरकर ताजा शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने, पहले से दर्ज शिकायत को लेकर स्मरण संदेश भेजने, शिकायत का पंजीयन क्रमांक जानने, शिकायत का कूटशब्द बदलने आदि की सुविधा भी यहां उपलब्ध हैं।
तेलंगाना: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना - शिकायत पंजीकरण फार्म
इस फार्म का उपयोग करके, उपयोगकर्ता महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरईजीएस) से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हरियाणा: हरियाणा: फायर फाईटिंग योजना के लिए आवेदन
हरियाणा अग्निशमन सेवा अधिनियम, 2009 के अनुसार कोई भी व्यक्ति जो आवासीय प्रयोजन को छोड़कर किसी अन्य प्रयोजन से उपयोग किए जाने के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव कर रहा है या समूह-आवासन, बहुमंजिला फ्लैट्स, वॉक अप अपार्टमेंट्स जैसे 15 मीटह से अधिक की ऊंचाई वाले आवासीय प्रयोजन के भवन-निर्माण का प्रस्ताव कर रहा है तो उसे निर्माण आरम्भ करने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय निर्माण संहिंता के अनुसार अग्निशमन स्कीम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 (2005 का 53), फैक्ट्री अधिनियम, 1948 (1948 का अधिनियम 63) और पंजाब फैक्ट्री नियमावली, 1952 के अनुमोदन तथा उसके लिए यथा-निर्धारित शुल्क के साथ इस रूप में अनापति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन करना होगा।
तेलंगाना: किशोर कल्याण, सुधारक सेवाएं और लावारिस बच्चों का कल्याण - सूचना
साइट किशोर कल्याण विभाग के बारे में जानकारी प्रदान करती है जो उन 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों के विकास और पुनर्वास के लिए के लिए कदम उठाने के लिए स्थापित किया गया था, जिन्हें देखभाल और संरक्षण की जरूरत है (अनाथ, निराश्रय, उपेक्षित, लावारिस बच्चे, पीड़ित आदि) और कानूनी विवादों में फंसे किशोर (जिन बच्चों पर अपराध करने का आरोप है) ।
हरियाणा पुलिस को अपनी शिकायत या सुझाव लिखें
प्रयोक्ताज हरियाणा पुलिस को अपने शिकायत या सुझाव ऑनलाइन भेज सकते हैं। आपको शिकायत करने या सुझाव देने के लिए नाम, पता, फोन नंबर आदि जानकारी प्रदान करनी होगी।
पुलिस शिकायत, खोये हुए सामान का पंजीकरण
यह सेवा नागरिकों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें और अपने खोये हुए सामान की शिकायत दर्ज करने में समर्थ बनाती है










