- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- मुद्रा और कर
कर कटौती खाता संख्या के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
आयकर विभाग द्वारा ऑनलाइन फॉर्म 49बी के माध्यम से नए कर कटौती खाता संख्या (टीएएन) के लिए आवेदन करें। उपयोगकर्ता कंपनी, फर्म, व्यक्ति, एचयूएफ, एसोसिएशन, केंद्र/राज्य सरकार जैसी उपयुक्त श्रेणी का चयन करके नए टैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए टैन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, प्रोसेसिंग शुल्क, दस्तावेज़ जमा करने का तरीका और आवेदक की श्रेणी के बारे में विवरण भी उपलब्ध हैं
सेंट्रल में पैन कार्ड आवेदन एवं प्रक्रिया हेतु आवेदन करें
उपयोगकर्ता सेंट्रल में पैन कार्ड आवेदन एवं प्रक्रिया हेतु आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन खाता कार्यालय पहचान संख्या - एआईएन पंजीकरण फॉर्म
आयकर विभाग द्वारा प्रदान किए गए खाता कार्यालय पहचान संख्या (एआईएन) के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करें। उपयोगकर्ता खाता कार्यालय (एओ) का नाम, टैन नंबर, एओ श्रेणी, मंत्रालय और उप-मंत्रालय का नाम आदि जैसे विवरण भर सकते हैं। एआईएन खाता उपयोगकर्ता आईडी, स्वीकृत फॉर्म 24जी आदि का विवरण भी भरना होगा। पंजीकरण प्रपत्र|
वार्षिक रिटर्न की स्थिति की जाँच करें
आयकर विभाग द्वारा प्रदान की गई वार्षिक सूचना रिटर्न की ऑनलाइन स्थिति जांचें। कर कटौती और संग्रह खाता संख्या (टैन) धारक एक अनंतिम रसीद संख्या (पीआरएन) और टैन संख्या प्रदान करके अपने वार्षिक आयकर रिटर्न की स्थिति खोज सकते हैं।
आयकर विभाग द्वारा रिटर्न सत्यापन प्रपत्र प्राप्ति की स्थिति की जानकारी लें
आयकर विभाग के पास आयकर के लिए जमा किए गए भारतीय आयकर रिटर्न सत्यापन प्रपत्र (आईटीआरवी) प्राप्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी लें। आप स्थायी खाता संख्या (पैन) और निर्धारण वर्ष या ई-फाइलिंग पावती संख्या दर्ज करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। भारतीय आयकर रिटर्न सत्यापन प्रपत्र केंद्रीय प्रोसेसिंग केंद्र (सीपीसी) द्वारा प्राप्त किया गया है या यह डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करते हुए भरा गया है, इसकी भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
कर कटौती खाता क्रमांक की जानकारी ऑनलाइन लें
आयकर विभाग से अपनी कर कटौती खाता संख्या (टैन) या कंपनी के नाम की जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। आप यह जानकारी व्यवकलन करने वाले की श्रेणी, प्रदेश, कंपनी का नाम या फिर टैन के आधार पर खोज सकते हैं। आपको यहां पर टैन, व्यवकलन करने वाले की श्रेणी, कंपनी का नाम, पता, पैन, वर्तमान स्थिति आदि सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगीं।
स्थायी खाता क्रमांक (पैन) की ऑनलाइन जानकारी लें
आयकर विभाग के पास दर्ज अपने स्थायी खाता क्रमांक (पैन) की जानकारी ऑनलाइन लें। आप जन्म तिथि या पूरे नाम के आधार पर पैन क्रमांक खोज सकते हैं। आपको पैन, पैन कार्ड धारक, अधिकार क्षेत्र और वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
दिल्ली में परमानेन्ट एकाउंट नम्बर (पैन) हेतु आवेदन करें
उपयोगकर्ता दिल्ली में परमानेन्ट एकाउंट नम्बर (पैन) हेतु आवेदन कर सकते हैं
अपने क्षेत्र के कर निर्धारण अधिकारी के बारे में जानकारी प्राप्त करें
आप अपने क्षेत्र के कर निर्धारण अधिकारी के बारे में जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा यह जानकारी ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। अपने क्षेत्र के कर निर्धारण अधिकारी के बारे में जानने के लिए आपको अपनी पैन कार्ड संख्या की जानकारी देनी होगी।
टिन (करदाता पहचान क्रमांक) सुविधा सह पैन (स्थायी खाता क्रमांक) केन्द्रों की जानकारी खोजें
अपने निवास के पास टिन (करदाता पहचान संख्या) सह पैन (स्थायी खाता क्रमांक) केन्द्रों की जानकारी हासिल करें। सुविधा केन्द्रों की पूरी सूची भी उपलब्ध है। आप राज्य और स्थान का चयन कर पास के केंद्रों की जानकारी ले सकते हैं। सुविधा प्रदान करने वाले, संपर्क व्यक्ति, पता और ईमेल पता आदि भी उपलब्ध है।










