अक्षमताओं वाले व्यक्ति

58 सेवाएं

गुजरात, जिलाधीश कार्यालय - जिला डांग: निजी इस्तेमाल के लिए गैर-कृषि कार्य हेतु अप्रयुक्त सरकारी भूमि की मांग (केवल दिव्यांग आवेदकों के लिए)

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

जिलाधीशों , जन सेवा केंद्र से निजी इस्तेमाल के लिए गैर-कृषि कार्य हेतु अप्रयुक्त सरकारी भूमि की मांग की प्रक्रिया (केवल दिव्यांग आवेदकों के लिए), अपेक्षित दस्तावेज , शुल्क का पता करें और आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करें।

दिव्यांग व्यक्तियों को ईंधन सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

, दिव्यांग व्यक्तियों(40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) को अधिकतम 25 लिटर के अधीन ईंधन की लागत के 50% की ईंधन सब्सिडी दी जाती है।

दिव्यांग छात्रों के लिए नए छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिवयांग विद्यार्थियों (40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रवृत्ति से दी जाती है। प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के जुलाई / अगस्त के दौरान आवेदन पत्र मांगे जाते हैं। I-V वीं कक्षा के लिए ₹ 1000 / -प्रतिवर्ष, VI -VIII वीं कक्षा के लिए ₹ 2000 / - प्रतिवर्ष, IX-XII वीं कक्षा के लिए ₹ 3400 / - प्रतिवर्ष, यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ₹ 5000 / - प्रति वर्ष, और पीजी / प्रोफेशनल कोर्स के लिए ₹ 6800 / - प्रति वर्ष

दिव्यांग व्यक्तियों के आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

सभी दिव्यांग व्यक्तियों (40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) के लिए पहचान पत्र जारी किया जा रहा है जिसमें कल्याणकारी योजना के लाभ उठाने के सुलभ संदर्भ के लिए उनके व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं।

दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

सरकारी सामान्य अस्पताल पांडिचेरी / कराईकल / माहे / यनम से संबंद्ध संबंधित विशेषज्ञों की सलाह पर दिव्यांग व्यक्तियों (40% और ऊपर की विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) को कैलिपरस, तिपहिया रिक्शा, बैशाखी, सुनने का यंत्र, चश्मा / कम दृष्टि उपकरण आदि जैसे कृत्रिम अंग दिए जाते है।

दिव्यांग लोगों के अंतिम संस्कार खर्च के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

मृत दिव्यांग व्यक्ति के निकट संबंधी को मृतक के अंतिम संस्कार खर्च (40% और ऊपर विकलांगता और वार्षिक आय ₹ 75,000 / - से अधिक नहीं) हेतु ₹ 5,000 / - की राशि प्रदान की जाती है।

परिवहन भत्ते के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

दिव्यांग व्यक्ति (40% और ऊपर की विकलांगता और ₹ 75,000 / - से अनधिक वार्षिक आय) को ₹ 100 / - मासिक परिवहन भत्ता प्रदान किया जाता है और भुगतान उनके संबंधित आंगनबाडियों के माध्यम से किया जाएगा।

नेत्रदाताओं को प्रोत्साहन के लिए ऑनलाइन आवेदन, पुडुचेरी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

नेत्रदाता के निकट संबंधी को रू.10,000 / - नकद प्रोत्साहन राशि दी जाती है।