- मुख्य पृष्ठ
- सभी श्रेणियाँ
- न्याय, कानून और शिकायत
फ़ीडबैक फॉर्म हेतु आवेदन
यह उपयोगकर्ताओं को फीडबैक फॉर्म हेतु आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत इस सेवा का उपयोग एमपीऑनलाइन पोर्टल के साथ साथ एमपीऑनलाइन के कियोस्क के माध्यम से भी किया जा सकता है। इस सेवा का लाभ लेने हेतु कृपया अपने निकतम एमपीऑनलाइन कियोस्क अथवा एमपीऑनलाइन पोर्टल पर जायें। अपने निकटतम एमपीऑनलाइन कियोस्क का पता जानने हेतु कृपया https://www.mponline.gov.in/Portal/UserInterface/KIOSK/AuthKIOSKList.aspx पर विजिट करें। आप सेवा संबंधी किसी भी पूछताछ हेतु ग्राहक सेवा नंबर पर फोन कॉल भी कर सकते हैं। ग्राहक सेवा विभाग से फोन नंबर 0755-4019400 पर प्रातः 08:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराएं
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी तकनीकी विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। आप यहां पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको रोल नंबर, छात्र का नाम, ई-मेल पता, विषय और शिकायत का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करना होगा।
विदेश मंत्रालय के लिए अपनी प्रतिक्रिया भेजें
विदेश मंत्रालय (MEA) का यह ऑनलाइन प्रतिक्रिया पोर्टल नागरिकों को मंत्रालय की विभिन्न सेवाओं और पहलों के बारे में अपने सुझाव, राय और चिंताएँ साझा करने में सक्षम बनाता है। उपयोगकर्ता कांसुलर सेवाओं, पासपोर्ट संबंधी मुद्दों, विदेश नीति संबंधी मामलों या समग्र सेवा अनुभव से संबंधित टिप्पणियाँ आसानी से प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, सेवा वितरण में सुधार करना और विदेश मंत्रालय और जनता के बीच बेहतर संचार को बढ़ावा देना है, ताकि नागरिकों के सुझावों के आधार पर समय पर प्रतिक्रिया और निरंतर सुधार सुनिश्चित हो सके।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मासिक वाद सूची देखें
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की शिमला खंडपीठ की मासिक वाद सूची ऑनलाइन देखें। वाद क्रमांक, अदालत, वकील का नाम, याचिकाकर्ता, प्रतिवादी और न्यायाधीश आदि की जानकारी के आधार पर मासिक सूची उपलब्ध हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वाद सूची वकील के नाम से खोजें
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मासिक वाद सूची वकील के नाम के माध्यम से हासिल करें। मासिक वाद सूची का विवरण प्राप्त करने के लिए आपको वकील के नाम की जानकारी देना होगी। मांगी गई जानकारी देने के बाद आपको वाद क्रमांक, याचिकाकर्ता और प्रतिवादी की जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों की जानकारी, वकीलों के नाम के साथ
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वकील के नाम के अनुसार मामलों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें। आप वकील का नाम, विवरण कि वह प्रतिवादी या याचिकाकर्ता, जिसके लिए भी हाजिर हो रहा हो और साल के आधार पर यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। अदालत में चल रहे मामलों की विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों की आद्यतन जानकारी
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित और निबटाए गए मामलों की जानकारी लें। यह जानकारी वाद क्रमांक, पार्टी का नाम या फिर अधिवक्ता के नाम से हासिल की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में चल रहे मामले, वादी-प्रतिवादी की सूची सहित
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वादी या प्रतिवादी के आधार पर चल रहे वादों की जानकारी लें। आप याचिकाकर्ता या प्रतिवादी के नाम और वर्ष का चयन करके पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय देखें
उपयोगकर्ता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णयों को खोज सकते हैं। आप मामले के प्रकार का चयन करके मामले का नंबर लिखने के बाद वर्ष का चयन करके निर्णय को प्राप्त कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय और आदेश देखें
निर्णय और आदेश रिट्रीवल सिस्टम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय और आदेश को ऑनलाइन खोजें। उपयोगकर्ता मामले का नंबर, पार्टी, अधिवक्ता का नाम, जज का नाम या अवधि का चयन करके निर्णय और दैनिक आदेश खोज सकते हैं।










