न्याय, कानून और शिकायत

767 सेवाएं

तमिलनाडु पुलिस के अपराध रोकथाम संबंधी सुझावों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

तमिलनाडु पुलिस ने राज्य में अपराधों को रोकने के लिए सुझाव दिए हैं। ये सुझाव सामान्य परिस्थितियों में स्वयं और सामान को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए हैं। पुलिस ने दरवाजे बंद रखने, बाहर जाते समय क्या करें, इलेक्ट्रॉनिक जालसाजी, धोखाधड़ी, जेवर और दस्तावेजों की सुरक्षा आदि को लेकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं।

केरल हाईकोर्ट में चल रहे मामलों की सूची, संबंधित वकीलों के नाम सहित

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

केरल उच्च न्यायालय की वाद स्थिति सूचना प्रणाली के माध्यम से लें। यह जानकारी वकीलों के आधार पर प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए आपको वकील का नाम और साल की जानकारी होनी चाहिए।

गुवहाटी उच्च न्यायालय के मामलों की आद्यतन जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा निपटाए गए और लंबित मामलों की जानकारी ऑनलाइन लें। आप मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी वाद क्रमांक, मामले और संबंधित वादी, प्रतिवादी के नाम के आधार पर भी ले सकते हैं।

स्टेशन हाऊस ऑफिसर द्वारा फरियादी को एफ. आई. आर की प्रति न देने पर वरिष्ठ स्तर से एफ. आई. आर की प्रति प्रदान किया जाना

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

स्टेशन हाऊस ऑफिसर द्वारा फरियादी को एफ. आई. आर की प्रति न देने पर वरिष्ठ स्तर से एफ. आई. आर की प्रति प्रदान किया जाना | गृह विभाग की इन सेवओं का लाभ ई-केवाईसी, एलएसके, सीएससी, एमपीओ कियोस्क के द्वारा उठाया जा सकता है। कियोस्क स्थान, आवश्यक दस्तावेज, समयरेखा लागू शुल्क आदि के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया एमपी ई-जिला वेबसाइट पर जाएँ।

गुजरात में सुधार-संशोधन के लिए अनुरोध

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

सभी संशोधन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसे डीलर द्वारा लॉगिन के बाद लागू किया जा सकता है। सभी लिंक होम पेज पर उपलब्ध हैं। आवेदन और सूचना की प्रसंस्करण भी ऑनलाइन है।

उत्तर प्रदेश की अदालती व्यवस्था की जानकारी

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से चल रहे प्रकरणों की जानकारी लेने के लिए न्यायालय के मामलों की सूचना प्रणाली (सीओसीआईएस) एकल खिड़की प्रवेश है। आप यहां पर विभिन्न खोज विकल्पों के माध्यम से जैसे कि वादी का नाम, वाद क्रमांक, विषय, जिला, वाद नोटिस दिनांक आदि के आधार पर किसी भी मामले की नवीनतम जानकारी ले सकते हैं। लखनउ बेंच की रोजाना आधार पर वाद सूची भी यहां उपलब्ध है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उपभोक्ता मंच और दूसरे उच्च न्यायालयों के लिंक भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से वहां चल रहे मामलों की नवीनतम जानकारी मिल सकती है। विभाग वार और ग्राफ के माध्यम से लंबित, सुनवाई पूरी होने वाले, निरस्त या फिर दूसरी तरह के मामलों की जानकारी यहां उपलब्ध है। यह जानकारी 10 सबसे उपर के विभागों के संबंध में है। विभाग वार, महाधिवक्ता और मुख्य सचिव के लॉगइन और संबंधित सेवाओं की जानकारी भी यहां उपलब्ध है।

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। भ्रष्टाचार कर रहे किसी सरकारी कर्मचारी को पकड़वाने के लिए ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराएं। आप किसी अधिकारी के पास आय से अधिक, संपत्ति की जानकारी भी ब्यूरो को दे सकते हैं।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय की अगरतला खंडपीठ में चल रहे वाद की सूची, ऑनलाइन, त्रिपुरा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुवाहाटी उच्च न्यायालय, त्रिपुरा की अगरतला खंडपीठ के वाद प्रकरणों की ऑनलाइन जानकारी हासिल करें| आप दैनिक वादसूची, दैनिक सुनवाई की सूची, साप्ताहिक या फिर मासिक वादसूची की जानकारी भी ले सकते हैं| वादसूची कोर्ट नंबर से भी उपलब्ध हो सकती है| पुराने मामलों की सूची भी उपलब्ध है|

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायिक निर्देशिका देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

आप यहाँ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायिक निर्देशिका देख सकते हैं। आप मुख्य न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशों एवं पंजीयक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण, राज्य उपभोक्ता फोरम, एपी अल्पसंख्यक आयोग, एपी के जिला न्यायालयों, अधीनस्थ न्यायालयों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ऑनलाइन वाद सूची

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

इलाहाबाद के महकमे के उच्च न्यायालय के ऑनलाइन वाद सूचियां। प्रयोक्‍ता दैनिक वाद सूचियां, ताजा सूचियां, अतिरिक्त वाद सूचियां, उन्नत सूचियों और ताजा अनुपूरक सूची के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताजा बकाया सूची भी प्रदान की जाती है।