मुद्रा और कर

1650 सेवाएं

तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर विभाग को प्रस्तुत फार्म सी की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

तमिलनाडु के वाणिज्यिक कर विभाग को प्रस्तुत फार्म सी की स्थिति की जानकारी हासिल करें। आप प्रपत्र संख्या के आधार पर यह जानकारी हासिल कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की राज्यों में स्थिति जानें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की राज्यवार स्थिति का ऑनलाइन आंकलन करें। आप लाभार्थियों के पंजीयन के बारे में जानकारी राज्य का नाम का चयन कर, ले सकते हैं। इसके अलावा जिले का नाम, नीति का वर्ष, किश्त, नामांकन प्रारंभ तिथि, कुल लक्ष्य किए गए परिवार और नामांकित अस्पतालों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

राजकोट नगर निगम द्वारा लागू संपत्ति कर के विवरण की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुजरात के राजकोट नगर निगम द्वारा प्रदान की गई सुविधा, संपत्ति कर का विवरण ऑनलाइन देखें। आप संपत्ति क्रमांक से यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि संपत्ति क्रमांक उपलब्ध नहीं है तो नाम या पते के आधार पर भी यह जानकारी हासिल की जा सकती है।

राजकोट नगर निगम में व्यावसायिक कर भुगतान का पिछला ब्योरा देखें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

राजकोट नगर निगम में व्यवसायिक कर के भुगतान के बारे में जानकारी हासिल करें। इसके लिए आपको एक श्रेणी का चयन करना होगा और पंजीयन विशिष्ट क्रमांक की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद आप व्यवसायिक कर के भुगतान के इतिहास के बारे में जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा व्यसायिक कर अधिनियम, करों की कर्मचारियों, पेशेवरों और व्यापारियों के लिए दर, आदि की जानकारी भी उपलब्ध है। व्यवसायिक कर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल की जानकारी भी दी गई है।

भारतीय मुद्रा में सुरक्षा चिन्हों की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय मुद्रा में उपलब्ध सुरक्षा चिन्हों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। सुरक्षा चिन्हों की जानकारी हासिल करने के लिए, यहां दी गई छवियां - जो कि 10, 20 , 50 , 100 , 500 और 1000 के नोट की हैं, का चयन करना होगा। इसके बाद आपको सुरक्षा चिन्हों की जानकारी हासिल हो जाएगी और आप असली-नकली में फर्क कर सकेंगे। असली और नकली नोटों के बीच के अंतर को समझने के लिए काफी विस्तार से जानकारियां दी गई हैं।

गुड़गांव नगर निगम के अंतर्गत आवास कर विवरण की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

गुड़गांव नगर निगम द्वारा प्रदान आवास कर की जानकारी हासिल करें। आप यह जानकारी संपत्ति का विशिष्ट क्रमांक, खसरा संख्या , मालिक का नाम, डाक पता, वार्ड संख्या, क्षेत्र आदि की जानकारी देते हुए हासिल कर सकते हैं।

चेन्नई नगर निगम को दिए जाने वाले व्यावसायिक कर की ऑनलाइन गणना करें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

चेन्नई नगर निगम द्वारा उपलब्ध सुविधा के माध्यम से व्यवसायिक कर की गणना करें। आपको औसतन अर्धवार्षिकी आय, जो कि सूची मे दी गई है के लिए प्रत्येक आय वर्ग में कर्मचारियों की संख्या का चयन करना होगा। कुल व्यवसायिक कर की गणना कर्मचारियों की संख्या, नामांकन राशि और स्थापना राशि के आधार पर की जा सकती है।

हरियाणा सरकार के कर्मचारी पेंशन निधि के अंतिम भुगतान की स्थिति की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  सूचनात्‍मक

हरियाणा के सरकारी कर्मचारी, प्रमुख महालेखाकार के पास उपलब्ध अपने भविष्य निधि के अंतिम भुगतान की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें श्रृंखला विशिष्ट संख्या, सामान्य भविष्य निधि खाता संख्या और चार अंकों वाला कर्मचारी पिन नंबर दर्ज कराना होगा।

महाराष्ट्र में अपने करदाता पहचान क्रमांक की जानकारी लें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

करदाता पहचान क्रमांक का विवरण ऑनलाइन जानें। विवरण महाराष्ट्र के बिक्री कर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। आप कुछ विकल्पों के आधार पर विवरण खोज सकते हैं। ये विकल्प हैं नाम, करदाता पहचान क्रमांक, स्थायी खाता क्रमांक आदि।

दिल्ली सरकार में ऑनलाइन वाणिज्यिक कर भरें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पंजीकृत डीलर और व्यापारी दिल्ली सरकार के व्यापार और कर विभाग को ऑनलाइन वाणिज्यिक कर का भुगतान कर सकते हैं। आपको यूजर आईडी की मदद से लॉगइन करना होगा, जिसके बाद आप कर का भुगतान कर सकते हैं।