मुद्रा और कर

1650 सेवाएं

वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक देखें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक सलाहकार के कार्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आप विभिन्न वर्षों एवं समूहों की वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। थोक मूल्य सूची के साप्ताहिक मूल्य विवरण ऑनलाइन जमा करवाने के लिए लिंक दिए गए हैं। अवधारणा पत्रों, शोध अध्ययन, कार्य और चर्चा पत्रों, छह इंफ्रा इंडस्ट्रीज, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है। रेलवे और बैंकिंग सेवा मूल्य से संबंधित प्रायोगिक सूचकांक की जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है।

चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप चेन्नई एवं पुदुच्चेरी क्षेत्र के कर्मचारी भविष्य निधि से संबंधित दावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय का नाम, स्थापना कोड एवं अपनी कर्मचारी संख्या बतानी होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध “ खोजें ” भाग के द्वारा आप स्थापना कोड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

नए पैन कार्ड बनवाने या पुराने पैन कार्ड में सुधार करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप नए पैन कार्ड बनवाने या पैन कार्ड में सुधार करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आयकर विभाग के अंतर्गत एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा जिसमें आपको व्यक्तिगत, फर्म, कंपनी इत्यादि में से उपयुक्त श्रेणी का चयन करना होगा। नए पैन कार्ड बनवाने एवं पुराने पैन कार्ड में सुधार करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया का विवरण यहाँ दिया गया है। आवेदक की श्रेणी, आवेदन शुल्क एवं प्रलेखों को जमा कराने के तरीक़े संबंधी जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

अपने उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर का ऑनलाइन भुगतान करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप अपने उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड के स्वचालित उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके ऑनलाइन भुगतान के लिए आपके पास केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क बोर्ड में पंजीकृत बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा होनी चाहिए।

भारतीय सीमा शुल्क इडीआई गेटवे पर अपने लदान बिल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा विदेश व्यापार महानिदेशालय के लदान बिल की स्थिति के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप आईईसी नंबर (आयातक निर्यातक कोड संख्या) या लदान बिल नंबर प्रदान कर अपने लदान बिल की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में अपनी शिकायत दर्ज कराएँ

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं एवं बाद में इसके स्थिति की भी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ऑनलाइन प्रपत्र भरना होगा। निवेशकों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी यहाँ दिये गए हैं।

हरियाणा सरकार के कर्मचारी अपने पेंशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

हरियाणा सरकार के कर्मचारी अपने पेंशन से संबंधित जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी हरियाणा के प्रधान महालेखाकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। कर्मचारी अपना नाम एवं सेवानिवृत्ति की तिथि बताकर अपने पेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • यहां भी उपलब्ध है   
    पंजीकरण आवश्यक   
  • अधिक

राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत आने वाले नागरिक सेवाओं का राज्यवार विवरण प्राप्त करें

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

आप इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-शासन योजना के अंतर्गत आने वाले नागरिक सेवाओं का राज्यवार विवरण प्राप्त कर सकते हैं। आप विभिन्न नागरिक सेवाओं जैसे कृषि सेवा, आलेखों का पंजीकरण कराने, नौसिखिया लाइसेंस, वाहन जीवन कर संग्रह, जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने इत्यादि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सेवा का नाम, श्रेणी, समर्थित उपाधिपत्र, इत्यादि से संबंधित जानकारी भी यहाँ उपलब्ध है।

पश्चिम बंगाल के वाणिज्यिक कर निदेशालय के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

अब आप मूल्य संवर्धित कर या वाणिज्यिक बिक्री कर के पंजीकरण का आवेदन एवं इसका भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। आप अपने पंजीकरण के स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके अलावा आप मूल्य संवर्धित कर या वाणिज्यिक बिक्री कर के प्राप्ति रसीद की दोबारा प्रिंट ले सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की यह सुविधा पश्चिम बंगाल के वाणिज्यिक कर निदेशालय के द्वारा दी जा रही है। मूल्य संवर्धित कर या वाणिज्यिक बिक्री कर के पंजीकरण के लिए आपको एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

व्यवसायों, व्यापारों, कॉलिंग और रोजगार पर राज्य कर, पश्चिम बंगाल

  • Service Maturity Icon  पूरी तरह से ऑनलाइन

पश्चिम बंगाल के वाणिज्यिक कर निदेशालय ने सरकारी रसीद पोर्टल प्रणाली के द्वारा अपने उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन सुविधा देनी शुरू की है जिसमें आप अपने वाणिज्यिक कर का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं एवं अन्य संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यहाँ से आप अपने चालान का प्रिंट ले सकते हैं एवं वाणिज्यिक कर संबंधी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।